मेघनगर के पत्रकारों ने बिशप हाउस पहुंचकर दी क्रिसमस डे की बधाई | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर के पत्रकारों ने बिशप हाउस पहुंचकर दी क्रिसमस डे की बधाई | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर बिशप हाउस पहुंचकर मेघनगर के पत्रकारों ने क्रिसमस पर्व की क्रिश्चन समाज के तमाम लोगों को मुबारकबाद दी तो बिशप स्वामी बसील भूरिया ने परंपरा अनुसार केक खिलाकर पत्रकारों का स्वागत किया। प्रभु ईशु का त्योहार क्रिसमस डे बड़ी सादगी व धूम धाम के साथ मनाया गया।

नगर के वरिष्ठ पत्रकारों ने पहुंचकर बिशप स्वामी बशील भुरिया, फादर सिल्वेस्टर, फादर थॉमस, फादर पीटर आदि एवं समुदाय के लोगों को क्रिसमस डे की हादिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश भंडारी, विमल जैन, पुरषोत्तम प्रजापति, हाजी सलीम शेरानी, निलेश भानपुरिया, रहीम हिंदुस्तानी, अनूप भण्डारी, फारुख शेरानी, पकज बडोला, प्रकाश प्रजापत, जयेश झामर, भूपेंद्र बरमडलिया, दशरथ कट्ठा, मनीष जैन, जियाउल हक कादरी आदि पत्रकार क्रिसमस डे का आयोजन में उपस्थित रहे।

क्यों मनाया जाता है क्रिसमस डे

प्रभु ने मैरी नामक एक कुंवारी लड़की के पास गैब्रियल नामक देवदूत भेजा। गैब्रियल ने मैरी को बताया कि वह प्रभु के पुत्र को जन्‍म देगी तथा बच्‍चे का नाम जीसस रखा जाएगा। व‍ह बड़ा होकर राजा बनेगा तथा उसके राज्‍य की कोई सीमाएं नहीं होंगी। देव दूत गैब्रियल, जोसफ के पास भी गया और उसे बताया कि मैरी एक बच्‍चे को जन्‍म देगी। गैब्रियल ने जोसफ को सलाह दी कि वह मैरी की देखभाल करे और उसका परित्‍याग न करे। जिस रात को जीसस का जन्‍म हुआ उस समय लागू नियमों के अनुसार अपने नाम पंजीकृत कराने के लिए मैरी और जोसफ बेथलेहेम जाने के लिए रास्‍ते में थे। उन्‍होंने एक अस्‍तबल में शरण ली, जहां मैरी ने आधी रात को जीसस को जन्‍म दिया तथा उसे एक नांद में लिटा दिया। इस प्रकार प्रभु के पुत्र जीसस का जन्‍म हुआ।
भारत में क्रिसमस की धूम प्रत्येक देश में ईसा मसीह के जन्मदिन की धूम रहती है। हर देश में वहां की स्थानीय परंपरा के अनुसार जन्मदिन मनाया जाता है। भारतीय ईसाई समाज जन्मदिन को बड़े ही सादगी पूर्ण तरीके से मनाते हैं।

विशेष आकर्षण का केंद्र

झाबुआ जिला सहित मेघनगर के बिशप हाउस को दुल्हन की तरह सजाया गया जिसमें प्रभु यीशु का जन्म एवं कई तरह की झांकी एवं रंग बिरंगी मनमोह लेने वाली लाइट डेकोरेशन किया गया जो देखते ही बनता है। साथ ही जीवन ज्योति अस्पताल प्रगति संस्था एवं चर्च को भी शानदार क्रिसमस उत्सव के अवसर पर सजाया गया। 24 दिसंबर रात्रि 12:00 बजे के बाद प्रभु यीशु के जन्मोत्सव के साथ आतिशबाजी एवं मेघनगर बिशप हाउस एवं चर्च में समाज जन्म बिशप स्वामी एवं कैथोलिक डायसिस के फादर कों द्वारा विशेष प्रार्थना भी चर्चा की गई, साथ ही बिशप स्वामी बसील भूरिया ने क्रिसमस डे का शुभकामना संदेश भी दिया। इस अवसर पर मेघनगर जनपद अध्यक्ष सुशीला प्रेमसिंग भाबर भी उपस्थित थीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version