स्वच्छता के लिए अनुकूल वातावरण बनाना होगा: कलेक्टर;कलेक्टर ने की नगरीय निकायों की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा | New India Times

तारिक खान, रायसेन ( मप्र ), NIT; ​स्वच्छता के लिए अनुकूल वातावरण बनाना होगा: कलेक्टर;कलेक्टर ने की नगरीय निकायों की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा | New India Timesस्वच्छता के लिए केवल शौचालय बनाना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि अनुकूल वातावरण बनाया जाए, ताकि शौचालय का नियमित उपयोग तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखना लोगों की आदत में शामिल हो जाए। यह बात कलेक्टर श्रीमती भावना वालिम्बे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने सभी सीएमओ को आगामी ग्रीष्म ऋतु में आवश्यकता के अनुसार पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सहायक कलेक्टर श्री हिमांशु चन्द्र सहित सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं प्रभारी पीओ डूडा उपस्थित थे।​स्वच्छता के लिए अनुकूल वातावरण बनाना होगा: कलेक्टर;कलेक्टर ने की नगरीय निकायों की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा | New India Times बैठक में नगरीय निकायों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न हितग्राहीमूलक एवं विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को समस्त योजनाओं के लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत शौचालय निर्माण तीव्र गति से करने के लिए कहा ताकि नगरीय निकायों को शीघ्र ओडीएफ किया जा सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version