प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में विदर्भ के लिए गन्ने की फसल का समावेश करें: प्रेमासाई महाराज | New India Times

मकसूद अली, ब्यूरो चीफ यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में विदर्भ के लिए गन्ने की फसल का समावेश करें: प्रेमासाई महाराज | New India Times

प्रधानमंत्री बीमा योजना में विदर्भ के लिए गन्ने की फसल का समावेश करें ऐसी मांग का ज्ञापन जिलाधिकारी के मार्फत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुरूवानी सोसायटी वाघापुर निवासी प्रेमासाई फाउंडेशन के प्रेमासाई महाराज ने सौंपा है। इसमें कहा गया है कि केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में गन्ने के फसल का समावेश नहीं किया गया, महाऑनलाइन द्वारा फसल बीमा फार्म भरे जाते हैं लेकिन फसल बीमा योजना के लिए तैयार किए सॉफ्टवेयर में राज्य के गन्ना इस प्रमुख फसल का समावेश नहीं किया गया है जिससे किसान इस योजना से वंचित हैं। किसानों के फसल का नुकसान हुआ तो उसे नुकसान भरपाई मिले। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना क्रांतीकार योजना है लेकिन इसमे त्रुटियां होने से किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पाता है इसलिए फसल बीमा योजना की त्रुटियां दुर करें, ऐसी मांग इस ज्ञापन में प्रेमासाई महाराज ने की है। ज्ञापन की प्रतिलीपियां मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणविस, कृषी मंत्र राधा मोहन सिंह, राज्य के कृषी मंत्री चंद्रकांत दादा पाटील को भी भेजी गई है।

By nit

One thought on “प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में विदर्भ के लिए गन्ने की फसल का समावेश करें: प्रेमासाई महाराज”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version