हड़ताल का समुचित परिणाम अब तक नहीं: सत्यनारायण मंडल | New India Times

अतीश दीपंकर/बालकृष्ण, पटना/भागलपुर (बिहार), NIT:

हड़ताल का समुचित परिणाम अब तक नहीं: सत्यनारायण मंडल | New India Times

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव एनटीपीसी में हिंद मजदूर किसान पंचायत युनियन एनटीपीसी कहलगाँव के कुशापुर में नौकरी एवं कमांड एरिया नहीं देने के विरोध में बैठक आयोजित हुई।

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने दो हड़ताल के बाद भी बहाली न करने पर जमकर बबाल किया। बैठक को संबोधित करते हुए युनियन अध्यक्ष सत्यनारायण मंडल ने कहा कि एनटीपीसी 35 साल से अधिक समय से भूविस्थापितों को छलती आ रही है। उन्होंने 3 -4 लोगों को भ्रष्टाचार में संलिप्त होने की बात कही जो गरीबों का निवाला छिन रहा है ,.विशेष रुप से एनटीपीसी के वरिष्ठ प्रबंधक के श्रीधर के निलंबन के पूर्व तक विरोध करने की बात कही।

हड़ताल का समुचित परिणाम अब तक नहीं: सत्यनारायण मंडल | New India Times

चेतावनी देते हुए कहा गया कि दस दिनों के भीतर अगर बातों पर अमल नहीं किया गया तो 19 जनवरी से अनिश्चित काल के लिए रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया जाएगा।

इसकी लिखित जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी से लेकर आयुक्त भागलपुर एवं एनटीपीसी मुख्यालय दिल्ली को भी दिया गया है।

भ्रष्टाचारियों की सम्पत्ति की जाँच करवाने की बात कहा गया। पीएम,सीएम,राज्यपाल के आदेश के उलंघन की बात कहा गया । वहीं सीओ ने जमीन ब्यौरा अंचल कार्यालय में अनुपलब्ध होने की बात कहा।

कार्यक्रम में प्रदीप मंडल, जयप्रकाश यादव, निर्भय कुमार, श्रवण साह, गोपाल पासवान समेत भारी संख्या में भूविस्थापित मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version