अतीश दीपांकर ,ब्यूरो चीफ पटना (बिहार) NIT

दिनांक 23 दिसंबर 2018 को बिहार के भागलपुर जिला के कहलगांव के गांगुली पार्क में ‘किसान दिवस ‘ के शुभ अवसर पर किसान के वर्तमान दशा पर आधारित फिल्म “हमारा किसान” का आगाज हुआ जिसमें फिल्म निर्देशक जुगाड़ एंड जुगाड़ कंपनी के डायरेक्टर “बलराज सिंह” उपस्थित रहे।
इस मौके पर गांधी युवा मंच के संस्थापक,अध्यक्ष – मनोज यादव, धअधिवक्ता ने किसान के कर्ज माफी व विकास कि बात कही। उन्होंने कहा कि, किसान अन्नदाता है। किसान भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ है। किसान देश का नीव है ।
उन्होंने कहा कि आजादी के 70 साल हो गये है और आज भी लगातार किसानो के साथ उपेक्षा हो रही है। किसान सोसाईट कर रहे है। किसान पलायन कर रहे है। किसानो को उन्नत बीज,उन्नत तकनीक व सिचाई की समुचित व्यवस्था नही मिल पा रही है।
उन्होंने मांग किया कि केन्द्र व राज्य सरकार किसानो को उचित सुविधा व संसाधन मुहैय्या करा उन्हे स्थापित करे,उन्हे सुदृढ बनाने की जरूरत है तथा उन्हे समय -समय उचित अनुदान व मुआवजा दे कर अभय दान दे ।
गांधी युवा मंच के विधान सभा अध्यक्ष ‘गौतम ठाकुर’ ने कहा कि जिस जिला को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है वहां के किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए। वही बिनोद यादव फौजी ने किसानो को उन्नत तकनीक से लैस करने की बात कही है।
इस मौके पर सचिव अजय चौधरी, छोटू शाह, अरविंद कुमार, उपेंद्र सिंह, रवींद्र यादव, कहलगांव प्रखंड अध्यक्ष ‘धनंजय पंडित’ , धनराज पासवान एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
