संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ ग्वालियर (मप्र), NIT:
श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा की बैठक अभिनंदन वाटिका भिंड रोड ग्वालियर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह (बबलू भदौरिया) जी ने की। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय महामंत्री शकुन्तला तोमर ने बताया कि केंद्र सरकार की नीति आयोग ने सिविल सेवा के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु कम करने की सिफारिश की है। आयोग ने कहा सिविल सेवा में सामान्य वर्ग के कैंडिडेट के लिए वर्तमान अधिकतम आयु 32 वर्ष से घटाकर 27 वर्ष कर दी जानी चाहिए आगे तोमर ने कहा कि सभी सवर्ण एवं क्षत्रिय संगठनों को एकजुट होकर विचार करना चाहिए और इसके खिलाफ मुहिम चलाना चाहिए। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील बबलू भदौरिया और प्रदेश अध्यक्ष युवा श्री पंकज सिंह सेंगर ने संभाग एवं जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। प्रदेश संगठन मंत्री कुलदीप सिंह सिकरवार ने 25 दिसंबर को मैनपुरी में होने वाले क्षत्रिय स्वाभिमान समारोह के कार्यक्रम की जानकारी दी एवं संगठन के समस्त पदाधिकारियों को मैनपुरी चलने के लिए अवगत कराया। बैठक में उपस्थित प्रदेश प्रभारी युवा सोनू जादौन, मनोरमा चौहान, किरण भदौरिया, सुमित जादौन, इंद्रवीरसिंह भदौरिया, भारत सिंह परिहार, सूर्यभान सिंह भदौरिया, जितेन्द्र सिंह राजावत, दीपक भदौरिया, दीपक राजावत, गुन्जन भदौरिया, अजीत सिंह सेंगर, अनुराग तोमर, राजन राजावत, सूरज सिंह सिकरवार, सतीश सिकरवार, वेटू सेंगर, बन्टी जादौन, राम अवतार तोमर आदि उपस्थित रहे।
