परिवहन विभाग की मिली भगत से बेरोक टोक धड़ल्ले से चल रहे हैं गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रक, ओवरलोड ट्रक की टक्कर से बोलेरो सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ धुले/नंदुरबार (महाराष्ट्र), NIT:

परिवहन विभाग की मिली भगत से बेरोक टोक धड़ल्ले से चल रहे हैं गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रक, ओवरलोड ट्रक की टक्कर से बोलेरो सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल | New India Times

परिवहन विभाग की लापरवाही से बेरोक टोक धड़ल्ले से चल रहे गन्ने से लदे ओवर लोड ट्रक दुर्घटना को दावत दे रहें है। प्रति माह हजारों रुपये की अवैध तरीके से फ्लाइंग विभाग आरटीओ के अधिकारी कर रहे हैं।
परिवहन अधिकारी परवेज तड़वी के आशीर्वाद से इस तरह की अवैध यातयात खुले आम शिरपुर से धूलिया होकर हो रही है जिसकी ओर आरटीओ के फ्लाइंग स्क्वाड ने अनदेखी कर रखी है।

आश्चर्य की बात यह है कि इन ट्रकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। गुरुवार की शाम 4:30 बजे के करीब महामार्ग यातायात पुलिस थाना समीप एक तेज गति गन्ने से सिकम सीक लदा ट्रक एक बोलेरो वाहन से जा टकराया जिसमे सवार सात लोग बुरी तरह से जख्मी हुए हैं उन्हें उपचार हेतु ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस की सीमा विवाद के चलते पुलिस 20 मिनट देरी से घटना स्थल पर पहुचीं जबतक गुस्साए लोगों ने आधा घंटा सड़क जाम लगा दिया और ट्रक का अगला कांच फोड़ दिया. क्रोधित नागरिकों ने बताया है कि परिवहन विभाग की मिली भगत व वसूली के चलते ओवर लोड ट्रकों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। यातायात प्रभारी का कहना है कि गन्ने के ट्रक ज्यादातर ओवर हाईट रहते है। जो भी ओवरलोड वाहन होतें है उनके खिलाफ कार्रवाई परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित की जाती है।

परिवहन विभाग की मिली भगत से बेरोक टोक धड़ल्ले से चल रहे हैं गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रक, ओवरलोड ट्रक की टक्कर से बोलेरो सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल | New India Times

गन्ने से ओवर लोड ट्रकों से शहर में तगड़ा जाम भी लग जाता है। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जैसे ही चीनी मिलों में पेराई सत्र शुरू होता है वैसे ही गन्ने के ओवरलोड ट्रकों की आमद बढ़ जाती है। ओवर लोड ट्रकों से न सिर्फ आये दिन दुर्घटनायें होती है। बल्कि सड़कों की भी जान निकल जाती है। परिवहन विभाग कर्मी कोई कार्रवाई करने के बजाये ओवरलोड ट्रकों से वसूली करतें है। यही कारण है कि बिना किसी रोक टोक के धड़ल्ले से चलेते है। गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रक शहर के मुख्य मार्गों से होकर चीनी मिल तक जाते है। इस दौरान ओवर हाइट गन्ने के ट्रकों में फसने के कारण आये दिन विधुत तार भी टूट जाते है. कुछ ऐसा ही नाजरा गुरुवार की शाम को दिखाई दिया एक परिवार जीप में सवार होकर रोजी रोटी कमाने प्लास्टिक के बर्तन की बिक्री करने जलगांव चौराहे से गुरुद्वारा की दिशा में जा रहा था इसी दौरान शिरपुर से अहमदनगर की दिशा में जाने वाले ट्रक के आगे प्लास्टिक के बर्तन विक्रेताओं की गोली चल रही थी जिसे ट्रैफिक पुलिस नियंत्रण चौकी के सामने तेज रफ्तार गन्ने के ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी जिसके कारण से बोलरों में सवार दो महिला एक बच्ची समेत अन्य चार लोगों को मिलाकर सात घयाल हो गए उन्हें उपचार हेतु मोहाड़ी पुलिस ने ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version