बरवर कस्बे में सपा कार्यालय पर कार्यकारिणी की गोष्ठी का हुआ आयोजन | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

बरवर कस्बे में सपा कार्यालय पर कार्यकारिणी की गोष्ठी का हुआ आयोजन | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के बरवर नगर में सपा कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें जिला कार्यकारिणी सदस्य राम सागर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में हमें मेहनत के साथ कार्य करना होगा। वर्तमान सरकार के किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ना है।

मोहम्मदी विधानसभा अध्यक्ष दिलीप यादव ने कानून व्यवस्था पर बोलते हुए कहा कि अपराधियों को इस सरकार में संरक्षण देने का कार्य किया जा रहा है। पीड़ितों को न्याय मिलना तो दूर की बात हो चुकी है। इसके अलावा उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठित होने के गुण दिए।
पूर्व मोहम्मदी नगरपालिका अध्यक्ष मुबीन खान ने कार्यकारिणी मजबूत करने के गुणों पर विचार व्यक्त किये।उन्होंने आगे कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ मिलकर संविधान बचाने का कार्य करना है। जनतंत्र में जनता ही ताकत है।
इसके अलावा मोहम्मदी नगर अध्यक्ष इक़रार अहमद, नगर अध्यक्ष मुईद खान, तहसीन हैदर अलीम बेग व आकिब सुफियान ने अपने विचार रखे।
पूर्व समाजवादी जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल के पिता चंद्रमोहन वर्मा के देहावसान होने पर उनके प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।
इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष शकील अहमद, राजेश गौतम, उमैर असलम, हसीब अहमद, समीउल्ला, सुनील गुप्ता सहित नगर के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version