अब्दुल वहीद काकर, धुलिया ( महाराष्ट्र ), NIT;
धुलिया के सिंगल नगर इलाके में रहने वाला कल्पेश सचिन नंदन को हेमानी से प्यार हो गया था । प्यार इतना परवान चढ़ा की दोनों ने शादी करने की ठान ली। शादी की ज़िद पर अड़े प्रेमी युगल का परिवार ने विरोध किया तो फिर दोनों ने परिवार के विरोध के चलते कुएं में कूद कर आत्माहत्या कर ली।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंगल नगर इलाके के रहने वाले 20 वर्षीय कल्पेश सचिन नंदन को उसी के इलाके की 17 वर्षीय किशोरी हेमानी गणेश पाटिल से प्रेम हो गया था। दोनों शादी करने का जिद कर रहे थे लेकिन परिवार के लोग राजी नहीं हुए। परिवार के विरोध के चलते दोनों ने देवपुर पुलिस स्टेशन के क्षेत्र बिलाड़ी गांव के समीप चंद्रकांत केले के खेत के कुएं में छलांग लगा कर ख़ुदकुशी कर ली।
पुलिस उप अधिक्षक हिंमत जाधव के मार्गदर्शन में गौता खोरों ने शाम के समय दोनों प्रेमी युगल के शवों को खोज कर कुएं से बाहर निकाला।पुलिस दोनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देवपुर पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक किशोर शिरशठ इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं।
