नगर पालिका प्रशासन स्वच्छता अभियान को लगा रहा है पलीता | New India Times

हाशिम अंसारी, लहरपुर/सीतापुर (यूपी), NIT:

नगर पालिका प्रशासन स्वच्छता अभियान को लगा रहा है पलीता | New India Times

उत्तर प्रदेश शासन व भारत सरकार जहां एक ओर स्वच्छ भारत मिशन को साकार बनाने का प्रयास कर रहा है वहीं दूसरी ओर उसी अभियान की धज्जियां नगर पालिका प्रशासन द्वारा खुले आम उड़ाई जा रही है। नगर पालिका प्रशासन व वार्ड सभासद की लापरवाही से गंदगी से भरी नालियां का पानी सड़कों पर बह रहा है। इन सभी चीजों को देखते हुए भी पालिका प्रशासन मौन नजर आ रहा है। इस विषय को लेकर जब नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अहिबरन लाल से फोन पर बात करने का प्रयास किया गया तो अधिशासी अधिकारी ने बड़ी उदासीनता के साथ सफाई करवाने को कहा परंतु उसके बाद भी अभी तक सफाई हो नहीं सकी है। अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि स्वच्छ भारत अभियान का जो सपना लेकर भारत सरकार ने कदम उठाया था उसी सपने पर लहरपुर नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह से अपने आप को अलग करता हुआ दिखाई दे रहा है। सड़कों पर नालियों का पानी चल रहा है जिस से बड़ी बीमारियां फैलने का खतरा बस्ती वासियों पर मंडरा रहा है उसके बावजूद भी पालिका प्रशासन आंख पर पट्टी बांधकर हाथ पर हाथ रखे बैठा है। नालियों को न ही साफ़ कराने का प्रयास कर रहा है और ना ही उस पर स्पष्ट जवाब प्रस्तुत कर रहे है। पालिका प्रशासन की उदासीनता का भुगतान बस्ती के वासियों और उस रास्ते से निकलने वाले राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। इसी रास्ते से एहराज हुसैन हायर सेकेंडरी स्कूल व भारत मॉडल स्कूल के सैकड़ों बच्चों का गुर्जर होता है, अब ऐसे में इन मासूम बच्चों के स्वास्थ्य के साथ जिस तरह से नगर पालिका प्रशासन खिलवाड़ कर रहा है यह कतई उचित नहीं है।

By nit

Exit mobile version