बुजुर्गों और पीरों-फकीरों की अकीदत और पैरवी से इंसान के दर्जे बुलंद होते हैं: हाजी सोहराब अली | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ सीतापुर (यूपी), NIT:

बुजुर्गों और पीरों-फकीरों की अकीदत और पैरवी से इंसान के दर्जे बुलंद होते हैं: हाजी सोहराब अली | New India Times

लहरपुर कस्बा के मोहल्ला गांधी नगर स्थित महान सूफी संत हजरत रमजान अली शाह मुरली वाले बाबा की दरगाह पर 106 वां उर्स मुबारक का आयोजन अकीदत के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर नातिया मुशायरे का भी आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि लहरपुर सर्राफा एसोसिएशन केअध्यक्ष रियाज अहमद बबलू, अध्यक्षता समाजसेवी हाजी जावेद अहमद ने की मुशायरे का उद्घाटन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चैंपियन लाल केे द्वारा किया गया शायरों और मेहमानों का स्वागत मजार शरीफ के सचिव हाजी सोहराब अली तथा मुशायरा कन्वीनर जेड० आर० रहमानी ने फूल माला तथा स्मृति चिन्ह भेट कर किया मुशायरे में दो दर्जन शायरों ने अपना कलाम पेश किया ।
मुशायरे का उद्घाटन करते हुए कोतवाली प्रभारी चैंपियन लाल ने कहा कि सूफी संतों की दरगाह से सारी मानवता को फैज मिलती है सूफी संतों ने सदैव आपसी भाईचारा प्रेम और सलामती का संदेश दिया है वर्तमान समय में महापुरुषों के बताए हुए रास्ते पर चलकर कामयाबी हासिल की जा सकती है कार्यक्रम के संयोजक और दरगाह के सचिव हाजी सोहराब अली ने अपने संबोधन में कहा कि बुजुर्गों और पीरों फकीरों की अकीदत और पैरवी से इंसान के दर्जे बुलंद होते हैं और कल्ब को सुकून मिलता है । मुतवल्ली हाजी मुन्नन अली ने इस मौके पर कहा कि खानकाहो और दरगाह से रूहानियत का दर्श और संदेश मिलता है जिससे जिंदगी में रोशनी हासिल होती है ।
मुशायरे का आगाज कारी मुख्तार ने कुरान की तिलावत से किया निजामत उमर फारुकी ने किया मुशायरे में शायरों ने अपने कलाम पेश किए।

बुजुर्गों और पीरों-फकीरों की अकीदत और पैरवी से इंसान के दर्जे बुलंद होते हैं: हाजी सोहराब अली | New India Timesमुशायरे में अनवर विश्वानी, उमर फारूकी, इकबाल अकरम वारसी, शाकिर मीनाई खैराबादी, इशरत सीतापुरी, यूनुस पैतेपुरी, सफीक विश्वानी, साजिद लखीमपुुरी, मंज़र लहरपुरी, सगीर भारती, अतीक विश्वानी, गौहर लहरपुरी, अलीम साहिल, जमील फरीदपूरी, डॉक्टर अफ़ज़ल लहरपुरी, डॉक्टर अजहर खैराबादी, एजाज लहरपुरी आदि ने अपने कलाम पेश किया।

मुशायरा में विशिष्ट अतिथि सलाहुद्दीन गौरी ने अतिथियों का शुक्रिया अदा किया।

इस मौके पर इकरामुल हसन अंसारी, रजिउद्दीन अंसारी रज्जू, हाजी कलामुद्दीन, हाजी साबिर अली एडवोकेट, रुस्तम अली, डा० जर्रार अली, कारी इरशाद, मोहम्मद शोएब कुरेशी, मास्टर फुरकान अली, मोहम्मद ताहिर अंसारी, मास्टर मोहम्मद यामीन, निर्मल जयसवाल, मौलाना सिराज खान, मोहम्मद वसीम अंसारी सभासद, मोहम्मद अरशद अंसारी समेत भारी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version