नगवां ब्लाक के वैनी में हुआ अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का आयोजन, देश के कई पहलवानों ने कुश्ती में लिया हिस्सा | New India Times

हनीफ खान, ब्यूरो चीफ सोनभद्र (यूपी), NIT:

नगवां ब्लाक के वैनी में हुआ अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का आयोजन, देश के कई पहलवानों ने कुश्ती में लिया हिस्सा | New India Times

सोनभद्र जिला के नगवां ब्लाक के वैनी में अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया जिसमें देश के प्रसिद्ध पहलवानों ने भाग लिया। यह दंगल वैनी पोखरा के पास संयोजक प्रधान संघ नगवां सोनभद्र द्वारा कराया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी नगवां हरिशंकर देव पाण्डेय ने दीप जलाकर व फीता काट कर दंगल कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दंगल में सोनभद्र, वाराणसी, गाजीपुर, भदोही, मिर्जापुर, बिहार, राजस्थान, नेपाल, जम्मू-कश्मीर,पंजाब आदि जगहों से दर्जनों पहलवानों ने अपने-अपने दांव पेंच दिखाये, जिसमें चिनी पहलवान मिर्जापुर ने मुन्नू जौनपुर को पछाड़ कर 11000 रुपये का इनाम अपने नाम किया। ठाकुर जल्लाद सिंह राजस्थान ने हैप्पी सिंह पंजाब को चित्त कर 10000 रुपये का इनाम जीता। अशोक नेपाल ने प्रदीप पंजाब को हरा कर 5000 रुपये का इनाम जीता। बाबा पहलवान अयोध्या ने हसीम पहलवान जम्मू-कश्मीर को पछाड़ कर 5000 रुपये का इनाम जीता। इसी तरह दर्जनों कुस्तियां हुई।

इस मौके पर ब्लाक प्रमुख नगवां प्रशांत सिंह, बयो बृद्ध अनिरुद्ध यादव पहलवान, लालता यादव अध्यक्ष प्रधान संघ नगवां, मुरारी सिंह वैनी प्रधान, राजेन्द्र यादव, प्रमोद, बुद्धिराम, हीरालाल यादव के अलावा क्षेत्र के हजारों की सख्यां में नागरीकों ने इस अखिल भारती दंगल आयोजन का आनन्द लिया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में ऐसा दंगल कभी नहीं हुया था।

By nit

Exit mobile version