रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के मेघनगर रोटरी क्लब अपना मेघनगर के द्वारा दिनांक 14 से 19 दिसंबर तक संपूर्ण बॉडी चेकअप शिविर आयोजित किया गया जिसका समापन कल 20 दिसंबर को होगा।
मेघनगर के झाबुआ चौराहे पर स्थित पडवाल क्लीनिक पर चल रहे लगातार 5 दिनों से शिविर में बड़ौदा के स्पेशलिस्ट डॉक्टर द्वारा रिपोर्ट के आधार पर कल सुबह 10:00 बजे से शाम 2:00 बजे तक सर्व रोगों का निदान एवं उनका पूर्ण परीक्षण कर निःशुल्क दवाई वितरित की जाएगी। उक्त शिविर में करीब 200 लोगों ने अपना ब्लड सैंपल दिया था।व जिनकी जांच एवं निदान के लिए दिनांक 20 दिसंबर को प्रातः10:00 बजे से 2:00 बजे तक रिदम हार्ड बडौ़दा के डॉ अरविंद शर्मा पडवाल क्लीनिक अस्पताल चौराह मेघनगर में अपनी सेवाएं देंगे साथ ही रोटरी क्लब अपना मेघनगर द्वारा यथासंभव दवाइयों का वितरण भी किया जाएगा एवं लंबी बीमारी होने पर क्लब द्वारा रियायती दर पर यथासंभव उपचार भी करवाया जाएगा। रोटरी क्लब अपना मेघनगर ने विशेष निवेदन किया है कि जिन्होंने अपनी जांच करवाई है वो कृपया समय पर पहुंचे।
