खेत जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर चालक व एक किसान की मौत | New India Times

हनीफ खान, सोनभद्र (यूपी), NIT:

खेत जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर चालक व एक किसान की मौत | New India Times

सोनभद्र जिला के चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत चिरूहुली में बुधवार की सुबह टैक्टर पलटने से ट्रैक्टर चालक व एक किसान की की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना ही मृतकों के घर में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक कमलेश गुप्ता पुत्र सागर गुप्ता (25 वर्ष) निवासी भभाईच थाना चोपन अपना टैक्टर लेकर जुताई करने ग्राम पंचायत चिरहुली आया था। बगल की खेत में उसी दौरान मुन्ना मोर्यो (35) पुत्र शंकर मोर्य निवासी बेलकप थाना चोपन अपने खेत मे कार्य कर रहा था कि उसी दौरान लाठ पर टैक्टर चढाते समय अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गयी जिससे टैक्टर चालक व खेत में कार्य कर रहा कृषक दोनों ट्रैक्टर के नीचे दब गये जिससे मौके पर ही कृषक मुन्ना मोर्य की मौत हो गयी और टैक्टर चालक कमलेश गुप्ता गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल कमलेश को इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गयी। घटना की खबर लगते ही तीनों गांव के लोग मौके पर जमा हो गए। वही दोनों के परिजन मौके पर पहुँच कर रोने बिलखने लगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version