अर्वाचीन इंडिया स्कूल के बच्चों ने शाही किला एंव ताप्ती नदी का किया भ्रमण | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

अर्वाचीन इंडिया स्कूल के बच्चों ने शाही किला एंव ताप्ती नदी का किया भ्रमण | New India Times

अर्वाचीन इंडिया स्कूल के जनसम्पर्क अधिकारी मिर्ज़ा राहत बेग ने बताया कि अर्वाचीन इंडिया स्कूल के पहली से तीसरी कक्षा के लगभग ढाई सौ बच्चों ने नगर की ऐतिहासिक धरोहर शाही किला एवं सूर्यपुत्री मां ताप्ती नदी का शैक्षणिक भ्रमण कर दोनों स्थल के इतिहास की विस्तारपूर्वक जानकारी करने के साथ साथ मिल बांटकर रहने एवं खाने की भारतीय परंपरा का पालन करते हुए मिलजुलकर भोजन किया। बच्चों ने अपना भोजन आपस में, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सहयोगी कर्मचारियों के बीच वितरित भी किया। उल्लेखनीय है कि शहर के इतिहास से परिचित कराने के लिए प्रतिवर्ष भिन्न -भिन्न कक्षाओं से बच्चों को शहर के विभिन्न ऐतिहसिक धरोहरों जैसे मरीचिका गार्डन, ऐतिहसिक शाही किला, आहूखाना, काला ताजमहल, कुंडी भंडारा, दरगाह-ए-हकीमी, मंदिर, मस्जिद सहित अन्य धरोहरें पर सैर कराने की परंपरा है।साथ ही विद्यालय का एक 5 पांच सदस्यीय दल निर्देशक राखी मिश्रा एंव विद्यालय की प्राचार्या उज्जवला दत्ता के नेतृत्व में हैदराबाद भ्रमण पर है।तथा यहां शेयरिंग डे भी मनाने की परंपरा है। विद्यालय की उप प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा पटेल के नेतृत्व में निकले इस एजुकेशनल टूर में विद्यालय से रेणुका चव्हाण, प्रिया पोहानी, मनीष जैन, सोनम झॅवर, हर्षाली, नंदलाल पाटिल सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मिलित रहे।
विद्यालय निदेशक अमित मिश्रा ने आज के इस टूर पर कहा कि इस तरह की टूर बच्चों के परिपूर्ण विकास, आत्मविश्वास एवं ज्ञान के लिए परम आवश्यक हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version