केवलारी विधानसभा सीट से जीत के जश्न में सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि देना भूल गये छपारा भाजपा मंडल पदाधिकारी | New India Times

पीयूष मिश्रा, ब्यूरो चीफ सिवनी (मप्र), NIT:

केवलारी विधानसभा सीट से जीत के जश्न में सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि देना भूल गये छपारा भाजपा मंडल पदाधिकारी | New India Times

केवलारी विधानसभा से जीत के जश्न में छपारा भाजपा मंडल के पदाधिकारी इतने डूबे रहे की उन्होंने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करना तो दूर श्रद्धांजलि देना भी उचित नहीं समझा।

केवलारी विधानसभा सीट से जीत के जश्न में सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि देना भूल गये छपारा भाजपा मंडल पदाधिकारी | New India Times

बता दें कि डेढ़ माह पहले 31अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का लोकार्पण किया था। लेकिन छपारा भाजपा मंडल के पदाधिकारी 15 दिसंबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि मना ना भूल गए जब हमारी टीम ने इसकी पड़ताल की तो यह पता चला कि केवलारी विधानसभा जीत के जश्न में छपारा भाजपा मंडल के पदाधिकारी इतने डूबे हुए थे कि उन्होंने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देना भी उचित नहीं समझा।

श्रद्धांजलि देने की बजाये फोड़े फटाके खिलाई मिठा

केवलारी विधानसभा सीट से जीत के जश्न में सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि देना भूल गये छपारा भाजपा मंडल पदाधिकारी | New India Times

छपारा भाजपा मंडल का चाल चरित्र और चेहरा तब सामने आया जब 15 दिसंबर को लौह पुरुष सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर छपारा भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने बस स्टैंड परिसर पर जमकर आतिशबाजी करते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा करते देखे गए। बताया जा रहा है कि सिवनी विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक दिनेश राय मुनमुन छपारा बस स्टैंड पहुंचे थे और छपारा भाजपा मंडल के पदाधिकारियों सहित केवलारी विधानसभा के सह प्रभारी के अलावा गमछा धारी भाजपाई जीत के जश्न में इतने मग्न थे कि सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देना भी भूल गए और जमकर जीत का जश्न मनाते रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version