पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ धार (मप्र), NIT:

एकलव्य जनचेतना सामाजिक संस्था द्वारा 16/12/2018 को शिक्षा संबंधित एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जन अभियान परिषद द्वारा -संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता कार्यक्रम में अध्ययनरत प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय कक्षा के छात्रों को बहुविकल्पीक प्रश्नों का पूछा गया और जिन छात्रों ने प्रश्नों के सही उत्तर दिये उन छात्रों को संस्था अध्यक्ष गोपाल कटारे द्वारा पुरस्कार दिया गया।
इस मौके पर संस्था अध्यक्ष गोपाल कटारे,रवि निनामा
गोर्धन गिरवार,मनोज भाभर, रोहित डावर,देविसिंह सिंगारे, सुरेन्द्र डावर,रवि कटारे, बी.एस.डब्ल्यू संस्था प्रभारी सचिन त्रिवेदी एवं समस्त मेन्टर्स (शिक्षक) उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी मिडिया प्रभारी अजय कटारे द्वारा दी गई।
