संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ ग्वालियर (मप्र), NIT:

मानव अधिकार प्रोटेक्शन मध्य प्रदेश द्वारा बैठक का आयोजन रविवार की दोपहर सर्किट हाउस गांधी रोड पर किया गया। बैठक में संगठन से जुड़े नए सदस्यों
का स्वागत हुआ साथ ही संगठन में हुए अभी तक के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक का शुभारंभ संगठन में
जुड़े नए सदस्यों ने अपना परिचय देकर किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र झा एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष शकुंतला तोमर उपस्थित रहे। पीड़ित लोगों को किस प्रकार न्याय दिलाने का प्रयास किया जाए इस पर विचार विमर्श किया गया व आगामी कार्यक्रम जैसे शांतिपूर्ण संपन्न हुए विधानसभा चुनाव को लेकर अधिकारियों का आभार व्यक्त करना थाना स्तर पर जाकर लोगों की समस्या सुनना यातायात जागरूकता अभियान एवं वार्डो में जाकर पीड़ित लोगों की आवाज संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए अभियान का शुभारंभ आगामी 23 दिसंबर 2018 से किया जाएगा।
