सरवर खान ज़रीवाला, भोपाल, NIT;
मध्यप्रदेश के बैरसिया थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ गैंग रेप का मामला प्रकाश में आया है। घटना आठ दिन पहले की है।
मिली जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय युवती घर के पास के जंगल में शौच करने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान दो युवकों ने युवती के साथ गैंग रेप किया और रेप के बाद युवकों ने जान से मारने की धमकी भी दी जिससे डर कर युवती ने इस शर्मनाक घटना को छुपाऐ रखा। लगभग एक सप्ताह बाद साहस दिखाकर जब युवती अपने घर वालों को घटना की जानकारी दी, तो परिजनों ने संबंधित बैरसिया थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।
बैरसिया पुलिस ने मीडिया को बताया कि फरियादी 25 वर्षीय युवती की शिकायत पर आरोपी रामेश्वर देसवाली, पंकज देसवाली निवासी रमपुरा बैरसिया के खिलाफ धारा 376 (2), 366, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस का कहना है कि फरियादी युवती का आरोप है कि 16 फरवरी की शाम वह पास के जंगल में शौच करने के लिए गई थी। इस दौरान दोनों आरोपी, मौके पर पहुंचे और उसका मुंह दबाकर युवती के साथ गैंगरेप किया। रेप करने के बाद आरोपियों ने युवती को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
पुलिस का कहना है कि जान से मारने की धमकी से घबराकर युवती ने करीब आठ दिनों तक इस बात को घर वालों से छिपाकर रखा। इस दौरान युवती काफी समदे में भी थी। जब परिजनों ने युवती से कारण पूछा, तो उसने साहस दिखाकर अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में बताया।
गैंगरेप के दोनों आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आये हैं। पुलिस दोनों फरार आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।
