फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ बहराइच (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिला में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेरहम मां ने अपनी ही दुधमुही बच्ची को मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने बेरहम मां को गिरफ्तार कर पूरे मामले की गहराई के साथ जांच कर रही है।
अभी तक तो आपने कलंकित रिश्ते को लेकर तमाम बातें सुनी होंगी पर आज जो हम आपको बताने जा रहे हैं उसे सुन आप कतई भरोषा नहीं करेंगे कि क्या जो बताया या दिखाया जा रहा है वो सच है, जी हां इस बार एक मां ने खुद अपने हाथों दुनिया के सबसे मजबूत रिश्ते को दागदार कर दिया है। वो मां जिसने उसे पैदा करने के लिए तमाम तकलीफों को सहा, एक उम्मीद की किरण के सहारे 9 महीनों तक इंतजार करती रही और फिर आखिर क्या हुआ कि अपने ही हाथों दुधमुंही लाडली बेटी का गला घोंटकर मार डाला। ये हृदयविदारक घटना जनपद बहराइच की है जहां खुद एक मां अपनी बेटी की हत्यारिन बन गयी है। बच्ची के खून से सने हाथ देखने के बाद भी उसकी ममता तनिक भी ना रोई की जिसे अपनी कोख से पैदा किया उसी को राक्षस की तरह जमीन पर पटक के मार डाला। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने हत्यारिन मां को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही को शुरू कर दिया है। बताया ये भी जा रहा है कि दूधमुंही बच्ची पर मां तंत्र मंत्र का क्रिया भी कर रही थी। गौर से देखिये इस कलंकिनी मां को जिसने खुद की कोख से जन्मी बच्ची को ही पहले तो धारदार ब्लेड से कई जगह काटा, उससे भी जब मन नहीं माना तो पटक पटक कर मारने लगी और इससे भी जी नहीं भरा तो गला दबाकर हमेशा हमेशा के लिए बच्ची को मौत की नींद सुला दिया। तमाम माएं भले ही इस घटना को देखना सुनना पसन्द नहीं करेंगी पर ये हकीकत है और हकीकत को छुपाया नहीं जा सकता।
बताया जा रहा है कि नानपारा इलाके की रहने वाली रीता नाम की महिला दो बच्चियों की मां है। एक बच्ची 8 साल की है दूसरी डेढ़ साल की। दूधमुही बच्ची को तपेदिक नाम की कोई बीमारी थी जिसका वह तंत्र मंत्र से इलाज करना चाहती थी। महिला ने बताया कि सपने में किसी ने उससे कहा कि बच्ची को मार दो तो सब ठीक हो जाएगा। सुबह उठने के बाद उसने पहले बच्ची को धारदार हथियार से काटा उसके बाद गला घोंट के मार दिया। पुलिस की गिरफ्त में जाने के बाद भी कलंकिनी मां को तनिक भी इस बात का अफसोस नहीं है कि उसने अपने कोख से पैदा की गई बच्ची की हत्या की है। इस मामले में नानपारा सीओ विजय प्रकाश ने बताया कि महिला को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पोस्टमार्टम के बाद ही पूरी घटना का खुलासा हो सकेगा।
