युवा सेना ने शैक्षणिक समस्याओं को लेकर किया रास्ता रोको आंदोलन | New India Times

अब्दुल वहीद काकर, धुलिया (महाराष्ट्र), NIT; ​युवा सेना ने शैक्षणिक समस्याओं को लेकर किया रास्ता रोको आंदोलन | New India Timesयुवा सेना ने जिले के शैक्षणिक समस्याओं को लेकर बुधवार दोपहर सूरत – जलगांव महामार्ग पर सड़क रोको आंदोलन किया। जिसमें राज्य शासन से धुलिया  जिले के शैक्षणिक समस्याओं को तुरंत हल करने की मांग की गई।

महाराष्ट्र में 6 मार्च से विधानस का सत्र शुरू होने वाला है। ज़िले को विकसित करने हेतु शहर में कुर्षी विश्व विद्यालय की प्रलंबित मांग की पूर्ति के लिए युवा सेना ने रास्ता रोको आन्दोलन किया। युवा सेना ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि उत्तर महाराष्ट्र विश्व विद्यालय के उपकेंद्र धुलिया में स्थपित करने हेतु देवपूर प्रभात नगर सर्व्हे क्रमांक 111 एवं 112 अ की भूमि संपादन किया जाये और शासकीय तंत्रनिकेतन महाविद्यालय बंद करने का राज्य शासन का निर्णय तुरंत निरस्त किया जाए। पॉलीटेक्निक महाविद्यालय शुरू रखने की अधिकृत अधिसूचना शिक्षा विभाग जारी करें। अभियांत्रिकी महाविद्यालय के सभी छात्राओं के लिए सयुंक्त एक ही विश्व विद्यालय का गठन किया जावे। राज्य सरकार की शिक्षा नीति के ख़िलाफ़ ज़ोरदार नारे बाजी  करते हुए शिवसेना की धुलिया इकाई की युवा सेना ने देवेंद्र फडणवीस सरकार के खिलाफ निषेध व्यक्त कर  कृषी विश्व विद्यालय धुलिया ज़िले में स्थपित कर धुलिया ज़िले के साथ इंसाफ किया जाने की मांग की।​युवा सेना ने शैक्षणिक समस्याओं को लेकर किया रास्ता रोको आंदोलन | New India Timesशैक्षणीक प्रलंबित मांगों की तुरंत पूर्ती आदि मांगों के लिए युवा सेना ने बुधवार को रास्ता रोको आंदोलन किया। इस आन्दोलन में युवा सेना जिल्हा युवा अधिकारी अॅड. पंकज गोरे, शहर युवा अधिकारी संदीप मुळीक, देवपूर अधिकारी हरीश माळी, उप शहर अधिकारी मनोज जाधव, जितेंद्र पाटील, दिपक देसले, अमित खंडेलवाल,योगेश मराठे, आकाश शिंदे, विभाग अधिकारी स्वप्नील सोनावणे, सागर मोरे, नैलेश रुनवाल, सागर गोरे, प्रतीक धात्रक, सोनू गोरे, अंकित नेरकर, महाविद्यालयीन अधिकारी, बिपीन बडगुजर, मयूर बागुल आदि ने रास्ता रोको आन्दोलन में हिस्सा लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version