कक्षा चार की छात्रा पर तेंदुए ने किया हमला, बेटी को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गया बच्ची का पिता | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ बहराइच (यूपी), NIT:

कक्षा चार की छात्रा पर तेंदुए ने किया हमला, बेटी को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गया बच्ची का पिता | New India Times

मोतीपुर थाना क्षेत्र के मझाव निवासी कक्षा चार की छात्रा सविता पुत्री राज नरायन पर शुक्रवार दोपहर जंगल से निकले तेंदुए ने हमला बोल दिया। बालिका उस समय गांव के पास लगे गन्ने के खेत के पास पेड़ पर बैर का फल तोड़ रही थी। बालिका की चीख पुकार सुनकर पिता तेंदुए से भिड़ गया और काफी देर तक संघर्ष के बाद तेंदुए के हौसले पस्त हो गये लेकिन वह बालिका को छोड़कर कुछ दूरी पर खड़ा होकर गुर्राने लगा। ग्रामीणों के दौड़ पड़ने व हांका लगाने पर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग निकला।बालिका को परिजनों ने सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया जहाँ उसकी हालत गम्भीर देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।

परिजनों का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बाद भी कोई वनकर्मी व अधिकारी सहायता के लिए आगे नही आया। ग्रामीणों का कहना है विगत एक माह के दौरान क्षेत्र में तेंदुए के हमलों की दर्जनों घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन वन विभाग द्वारा जंगलों के हिंसक जनवरों के आबादी में आने के मद्देनजर कोई ठोस उपाय नहीं किये गए हैं।
घायल बालिका का इलाज जिला चिकित्सालय में जारी है और बालिका की हालत नाजुक बनी हुई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version