संदीप शुक्ला, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश में नई सरकार बनने जा रही है, इस नई सरकार से पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवार को कई अपेक्षाएं हैं क्योंकि कांग्रेस ने अपने घोषणा-पत्र में पुलिसकर्मियों के साथ खड़े होने और उनको कई प्रकार कि सहूलियतें देने वादे किए थे जिससे प्रभावित होकर कहीं ना कहीं प्रदेश के पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवार का रुझान कांग्रेस की तरफ झुका साफ नजर आया था, जो कि चुनाव परिणाम में महत्वपूर्ण साबित हुआ।
कांग्रेसी सरकार बनने पर पुलिस कर्मियों के उत्थान के लिए किए गए वादे:-
1.पुलिस कर्मियों को मिलेगा साप्ताहिक अवकाश।
2.आवास भत्ता 1400 से बढ़ाकर 5000 प्रतिमाह। 3. प्रतिदिन की ड्यूटी समय में कमी होगी।
4. पुलिस कर्मियों के लिए 40000 अतिरिक्त भवन। 5.50000 नए पुलिस कर्मियों की भर्ती।
इसी के साथ ही पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवार को कांग्रेस की सरकार से उनके वेतन भत्तों को अन्य राज्यों की तरह यानी आरक्षक 1900 ग्रेड पे से बढ़ाकर 2400 ग्रेड पे करने एवं प्रमोशन पर लगी रोक हटाने की अपेक्षा है। ज्ञात हो कि आज भी पुलिसकर्मियों को कई प्रकार के भत्ते अंग्रेजों के जमाने के ही दिए जा रहे हैं। अब देखना है नई सरकार पुलिसकर्मियों पर कितनी मेहरबान होती है???
