छिंदवाड़ा जिला के सातों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने किया कब्जा, कांग्रेसियों ने मनाया जीत का जश्न | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

छिंदवाड़ा जिला के सातों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने किया कब्जा, कांग्रेसियों ने मनाया जीत का जश्न | New India Times

सम्पन्न हुई विधानसभा चुनाव में छिंदवाड़ा जिले की सातों सीटों पर सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी के नेतृत्व में प्राप्त ऐतिहासिक विजय पर आज कांग्रेस के जिला मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेसियों ने जश्न मना कर अपनी खुशियां बांटी। हजारों की संख्या में राजीव भवन के समक्ष उपस्थित कार्यकर्ताओ ने “प्रदेश का मुख्यमंत्री कैसा हो, कमलनाथ जी जैसा हो” के नारे और जय घोष के साथ जिले की सातों विधानसभाओं में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत का श्रेय अपने सर्वमान्य नेता कमलनाथ जी को दिया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री गंगाप्रसाद तिवारी ने जिले के समस्त मतदाताओं के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुये कहा कि जिले की जनता ने श्री कमलनाथ जी के आव्हान पर सच्चाई का साथ देते हुये कांग्रेस के पक्ष में भरपूर मतदान कर जिले की ऐतिहासिक परंपरा का निर्वहन किया है। एक बार फिर सभी विधानसभाओं में कांग्रेस का परचम लहरा कर जिले वासियों ने कांग्रेस व श्री कमलनाथ जी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुये नया इतिहास बनाया है।

श्री तिवारी ने जिला कांग्रेस संगठन के समस्त पदाधिकारियों सहित जिले के सभी ब्लाकों के पदाधिकारी, सभी विभाग व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कांग्रेस के सभी सदस्यों सहित किसान, नौजवान, व्यापारीवर्ग व सभी वर्गो के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है जिन्होंने जिले व प्रदेश में कांग्रेस की पुनस्र्थापना में अपना संपूर्ण सहयोग दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version