पांच राज्यों का चुनाव परिणाम मोदी- शाह के अहंकार की हार: जावेद अन्सारी | New India Times

मकसूद अली, ब्यूरो चीफ यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

पांच राज्यों का चुनाव परिणाम मोदी- शाह के अहंकार की हार: जावेद अन्सारी | New India Times

पांच राज्यों में मंगलवार को आये चुनाव परिणाम को यवतमाल जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव जावेद परवेज़ अन्सारी ने मोदी और शाह के अहंकार की हार क़रार दिया है। चुनाव के मंगलवार को सामने आये परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए अन्सारी ने कहा कि जिस तरह के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सरकार को चला रहे थे उससे उनका घमंड और अहंकार साफ़ दिखता है। देश में आम चुनाव से पहले आये पांच राज्यों के परिणामों को आगामी चुनाव से पहले देश की जनता का मूड माना जा सकता है।

इन परिणामों से तय है कि देश की जनता ने मोदी-शाह की जोड़ी को नकार दिया है। इसका असर 2019 में भी देखने को मिलेगा। बीते साढ़े चार वर्षो के दौरान बीजेपी और प्रधानमंत्री द्वारा जनता से किये गए झूठे वादों से देश की जनता में भारी असंतोष था। काला धन, 15 लाख खाते में डालने, दो करोड़ रोज़गार, सीमा पर आतंकवाद ख़त्म करने के वादे आज भी जुमला ही साबित हो रहे हैं। जनहित के काम करने के बजाय मोदी ने सत्ता में एकाधिकार और संवैधानिक संस्थाओं (सुप्रीम कोर्ट, आरबीआई, योजना आयोग) की स्वायत्तता को ख़त्म करने का काम किया। सरकार से सबसे ज़्यादा नाराज़ किसान वर्ग था जिसके द्वारा सरकार को कई बार चेतावनी भी दी गई लेकिन सत्ता के घमंड में इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। यह चुनाव परिणाम न केवल बीजेपी के लिए खतरे की घंटी है बल्कि कांग्रेस के सत्ता वापसी की ओर इशारा है। इन चुनाव परिणामों का असर कुछ महीने बाद होने वाले आम लोकसभा चुनाव में होगा और कांग्रेस की केंद्रीय सत्ता में वापसी होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version