दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग द्वारा बाघ सुरक्षा व वन्य जीव सुरक्षा माह के चलते किया गया गोष्ठी का आयोजन | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग द्वारा बाघ सुरक्षा व वन्य जीव सुरक्षा माह के चलते किया गया गोष्ठी का आयोजन | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के दुधवा टाईगर किशुनपुर वन्य जीव विहार सुरक्षा के चलते मैलानी के सेन्चुरी रेन्ज मे बाघ सुऱक्षा माह गोष्ठी में जंगल के निकटवर्ती किसानो व ग्रामीणों को एकत्र कर वन क्षेत्राधिकारी नसीम अहमद ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि आप लोग जंगल से सटे गॉव मे रहते हैऔर विशेषकर वह जो जंगल में ईधन जलौनी लकडी बीनने जाते हैं उन सभी ग्रामीणों से अनुरोध है कि वे लोग जंगल में न जाए।उन्होंने कहाँ कि उज्जवला गैस योजना के तहत मिले गैस कनेक्सन पर ही भोजन बनाए।जिससे घर की महिलाओं को धुए से होने वाली बीमारियो से रोकथाम होगी और साथ ही जंगल मे जाने पर होने वाली दुर्घटनाओ पर भी रोक लगेगी।यदि आप लोग खेत पर काम करने जाते है तो अधिक से अधिक मात्रा मे इकठ्ठे होकर शोर-गुल करते हुए जाए व हाक लगाए।क्योकि दिसम्बर के माह मे अधिकतर बाघ जंगल से धूप लेने व भ्रमण करने के लिए निकलते है साथ ही उन्होने बताया कि बाघ की देखने की क्षमता मनुष्य से सात गुना अधिक होती है।हिरन, बाध, तेन्दुए सहित सभी जीव जंतुओं की हम लोगों को सुरक्षा करनी चाहिए जिससे वन सम्पदा व जीव जन्तु सुरक्षित रह सकें।

इस मौके वन क्षेत्राधिकारी नसीम अहमद, डिप्टी रेन्जर पतराज सिंह, वन दरोगा गणेश शंकर शुक्ला, वन दरोगा उदयराम कुशवाहा, वन दरोगा शशि भूषण, फारेस्टर राम प्रकाश राणा, फारेस्टर मोहन राम सहित तमाम वन कर्मी व कुरियानी ग्रामप्रधान निर्मला देवी व उनके पति रमेश कुमार, असलम कुरैशी, अंकित शुक्ला, बब्लू, मुन्ना लाल, राम बेटी, राज कुमारी, अदालती, इंदिरावती ज्ञानवती, सोना देवी, मीना देवी, राज कुमार, राम चन्द्र सहित तमाम ग्रामीण मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version