भिंड जिला के पांच विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 3, बीजेपी को एक व बीएसपी को एक सीट पर मिली कामयाबी, मंत्री लाल सिंह आर्य भी गोहद विधानसभा सीट से हुए पराजित | New India Times

अविनाश द्विवेदी, ब्यूरो चीफ भिंड (मप्र), NIT:

भिंड जिला के पांच विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 3, बीजेपी को एक व बीएसपी को एक सीट पर मिली कामयाबी, मंत्री लाल सिंह आर्य भी गोहद विधानसभा सीट से हुए पराजित | New India Times

भिंड जिले की पांचों विधानसभा सीटों के परिणाम सामने आ चुके हैं। भिंड जिला के पांच विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 3, बीजेपी को एक व बीएसपी को एक सीट पर मिली कामयाबी हासिल हुई है। आज बुधवार 12 दिसंबर की सुबह 6:30 बजे के बाद 3 विजेता प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए जा चुके हैं। यहां पर पूरी रात गिनती चली है।

भिंड जिला के पांच विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 3, बीजेपी को एक व बीएसपी को एक सीट पर मिली कामयाबी, मंत्री लाल सिंह आर्य भी गोहद विधानसभा सीट से हुए पराजित | New India Timesभिंड विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी के संजीव सिंह कुशवाह ने 35957 मतों से भाजपा के चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी को हराया है संजीव सिंह को कुल 68828 मत मिले वहीं भाजपा को 32871 मत मिले यहां से भाजपा से बगावत करके नरेंद्र सिंह कुशवाह सपा से चुनाव मैदान में उतरे थे तीसरे नंबर पर रहते हुए उन्होंने 30363 मत प्राप्त किए कांग्रेस की स्थिति यहां काफी दयनीय रही और कांग्रेस यहां पर जमानत भी नहीं बचा पाई है उसे केवल 8224 मत मिले।
लहार विधानसभा पर सातवीं बार लगातार कांग्रेस के डॉक्टर गोविंद सिंह ने कब्जा किया है उन्होंने भाजपा के रसाल सिंह को 7724 मतों से पराजित किया, कांग्रेस को लहार से 58753 तो बीजेपी को 51029 मत मिले।
गोहद विधानसभा से मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री रहे लाल सिंह आर्य चुनाव हारे हैं श्री आर्य को कांग्रेस के रणवीर जाटव ने 23989 वोटों से हराया है गोहद में कांग्रेस को 62981 और भाजपा को 38992 मत मिले हैं।
मेहगांव विधानसभा से कांग्रेस के ओ पी एस भदौरिया विजई हुए हैं ओ पी एस भदौरिया ने भाजपा के राकेश शुक्ला को 25301 वोटों से हराया है यहां कांग्रेस को 60812 और भाजपा को 33511 मत मिले हैं।

भिंड जिला के पांच विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 3, बीजेपी को एक व बीएसपी को एक सीट पर मिली कामयाबी, मंत्री लाल सिंह आर्य भी गोहद विधानसभा सीट से हुए पराजित | New India Times

अटेर विधानसभा का परिणाम सुबह करीब 4:30 बजे आ सका जिसमें भाजपा के अरविंद भदौरिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी हेमंत कटारे को 5000 से अधिक मतों से हराया ।यहां से भाजपा को लगभग 58000 तो कांग्रेस को 53000 मत मिले हैं।

इस प्रकार जहां भिंड में पहले भाजपा के पास 3 और कांग्रेस के पास 2 सीटें थी, अब आज की स्थिति में कांग्रेस के पास 30भाजपा के पास एक और बहुजन समाज पार्टी के पास एक सीट हो गई है।

बहुजन समाज पार्टी के संजीव सिंह कुशवाह जिले में सर्वाधिक मतों से विजई हुए हैं संजीव सिंह कुशवाह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष है और यह भाजपा से चार बार सांसद रहे डॉ राम लखन सिंह के बेटे हैं बसपा से पिछला चुनाव लड़ते हुए यह करीब 6000 वोटों से हार गए थे इन्हें भाजपा के नरेंद्र सिंह कुशवाह ने हराया था लेकिन इस बार जनता ने इनका बढ़-चढ़कर साथ दिया और इन्होंने यहां पर 68828 मत प्राप्त किए हैं।
चुनाव परिणामों में पहला परिणाम बीती रात आधी रात को आ सका था दूसरा परिणाम सुबह 4:30 बजे और शेष परिणाम आज सूरज निकलने के बाद आ सके, यहां मतगणना में प्रशासनिक लचर अव्यवस्थाओं के चलते काफी देरी हुई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version