सदन के बाहर निभाएंगे विपक्ष की भूमिका, घोषणा पत्र को लागू करवाने के लिए करेंगे जमीन पर संघर्ष: आलोक अग्रवाल | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

सदन के बाहर निभाएंगे विपक्ष की भूमिका, घोषणा पत्र को लागू करवाने के लिए करेंगे जमीन पर संघर्ष: आलोक अग्रवाल | New India Times

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने विधानसभा चुनाव के नतीजों पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि हम सदन के बाहर जनता के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करते रहेंगे और विपक्ष की भूमिका को निभाएंगे। उन्होंने नतीजों पर फौरी टिप्पणी करते हुए कहा है कि यहां लड़ाई असीमित संसाधनों और जनता के प्रति जबावदेही के बीच थी। दोनों ही पार्टियों ने जिस तरह से चुनाव में संसाधन झौंके उनमें आम आदमी पार्टी जैसी जमीनी पार्टियों के लिए बहुत ज्यादा जगह नहीं थी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा जनता ने हमें लड़ाई में नहीं देखा, जिस कारण उसने सीमित विकल्पों के बीच अपना चयन किया है। इस विषय पर चुनाव आयोग को गंभीरता से सोचना चाहिए कि यह लड़ाई कैसे बराबरी की हो और संसाधनों की अधिकता इसे गैर बराबरी की न बनाये।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आने वाले सालों में जिस पार्टी की भी सरकार बने, उसके घोषणा पत्र के वायदों को लागू करवाने के लिए लगातार जमीन पर संघर्ष करती रहेगी। चुनावी जीत हार के साथ ही हम व्यवस्था परिवर्तन की जो लड़ाई लड़ रहे हैं, वह हर मोर्चे पर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रदेश के 2.5 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने पार्टी पर भरोसा जताया है। हम उनका शुक्रिया अदा करते हैं। साथ ही कहना चाहते हैं कि हम प्रदेश की जनता के मुद्दे पर लगातार संघर्ष करते रहेंगे।


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने ट्वीट कर कहा है कि मध्य प्रदेश के परिणाम आशानुरूप नहीं हैं। चुनाव ने बहुत सिखाया है। संसाधनों का अंतर चुनाव को गैर बराबरी का बनाता है, जिस पर सबको विचार करना होगा। मध्य प्रदेश की जनता को बधाई। सदन के बाहर विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। लाखों बीज बोये हैं। सहेजकर, सवेरकर, लहलहाती फसल पैदा करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version