धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले ट्विट को लेकर दिग्विजय सिंह के खिलाफ हैदराबाद में एफआईआर दर्ज | New India Times

Edited by Sandeep Shukla;

हैदराबाद, NIT;​धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले ट्विट को लेकर दिग्विजय सिंह के खिलाफ हैदराबाद में एफआईआर दर्ज | New India Timesकांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ मुस्लिम भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में हैदराबाद में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। हैदराबाद पुलिस ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ अपने ट्वीट के जरिए मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में एफआईआर दर्ज किया है।

विदित हो कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने 22 फरवरी को सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर विवादित टिप्पणी लिखा कि मदरसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा चलाए जा रहे स्कूलों की तरह हैं और दोनों ही जगह नफरत फैलाया जाता है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि “मदरसा और आरएसएस द्वारा चलाए जा रहे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में कोई अंतर है क्या? मुझे नहीं लगता, दोनों नफरत फैलाते हैं।”​धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले ट्विट को लेकर दिग्विजय सिंह के खिलाफ हैदराबाद में एफआईआर दर्ज | New India Timesदिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद उनकी खूब आलोचना हुई थी। विपक्षी दलो के साथ-साथ उनके पार्टी के लोगों ने भी इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि उनके इस बयान ने गलत संदेश फैल रहा है इसलिए उन्हें तुरंत अपने इस बयान को वापस ले लेना चाहिए। इस बयान के बाद हैदराबाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version