मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश में वर्ष 2019 में हज को जाने वाले आवेदकों को अब तक 1565 हज फार्म वितरित किये जा चुके हैं।
हज कमेटी कार्यालय को आज सोमवार को आरक्षित श्रेणी 70 वर्ष एवं सामान्य श्रेणी के ऑफलाइन 193 आवेदन प्राप्त हुए हैं। कमेटी कार्यालय को ऑनलाइन 92 आवेदन प्राप्त हुए। सभी श्रेणियों को मिलाकर कमेटी कार्यालय को ऑनलाइन और ऑफलाइन 14 हजार 416 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। हज आवेदकों को कवर नम्बर दिये जाने की कार्यवाही भी निरंतर की जा रही है।
