भाजपा नेता अजय विश्नोई के होटल अनुश्री में छापेमारी, होटल मैनेजर समेत नौ जुआरी गिरफ्तार, 5 लाख 77 हजार रुपए कैश बरामद | New India Times

सरवर खान ज़रीवाला, भोपाल, NIT; ​
भाजपा नेता अजय विश्नोई के होटल अनुश्री में छापेमारी, होटल मैनेजर समेत नौ जुआरी गिरफ्तार, 5 लाख 77 हजार रुपए कैश बरामद | New India Timesमध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री व भाजपा लीडर अजय विश्नोई के जबलपुर स्थित अनुश्री होटल में सोमवा देर रात पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस ने होटल मैनेजर सहित जुआ खेल रह नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के पास से पुलिस ने 5 लाख 77 हजार रुपए कैश बरामद किए गए हैं।​भाजपा नेता अजय विश्नोई के होटल अनुश्री में छापेमारी, होटल मैनेजर समेत नौ जुआरी गिरफ्तार, 5 लाख 77 हजार रुपए कैश बरामद | New India Timesमिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को लंबे समय से ओमती नगर थाना इलाके में स्थित होटल अनुश्री में लगातार जुआ और क्रिकेट के सट्टा खेले जाने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायत की पुष्टि होने के बाद सोमवार रात को पुलिस की टीम ने होटल पर छापा मारा। छापे के दौरान आठ लोग जुआ खेलते हुए पकड़े गए। पुलिस ने होटल मैनेजर समेत नौ लोगों को हिरासत में ले लिया है। सूत्रों के अनुसार छापामार कार्रवाई के बाद पुलिस पर मामले को दबाने के लिए काफी दबाव बनाया गया है। इस संबंध में पुलिस के आला अधिकारियों कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version