मेहलक़ा अंसारी, ब्यूरो चीफ बुरहानपुर (मप्र), NIT:

वाल्मीकी समाज बुरहानपुर की कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। जिसमें उमेश जंगाले को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष उमेश जंगाले ने अपनी समाजजनों की सहमति से अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें उपाध्यक्ष नितिन डूलगुज, अजय उज्जैनवाल, रवि सिंगोतिया, अनिल पारोचे, कन्हैया संगेले, सचिव रूपेश सिंह कछवाये, महासचिव मिथुन सिंगोतिया, दिनेश बगन, श्याम सारवान, संदीप जंगाले, सहदेव बोयत, सह सचिव रोहन बोयत, अनिल घोगले, शिवा जंगाले, गोविंदा करोसिया, मंत्री रोहित उज्जैनवाल, महामंत्री कृष्णा करोसिया, मीडिया प्रभारी दीपक भगत, एवं सदस्यों में संदीप बालगौहर, सागर बोयत, कमल बोयत, अनिल करोसिया, ओम खरे, गौरव खरे को नियुक्त किया गया। नव नियुक्त कार्यकारिणी को समाजजनों ने फूल माला पहनाकर स्वागत करते हुए बधाई दी।
