सलीम शेख, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

महाराष्ट्र में धुले जिला के धुले महानगर पालिका चुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में अपने वोटिंग का हक अदा करने के लिए 98 वर्षीय खातून पोलिंग बूथ पर आ कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। धुले शहर महानगर पालिका चुनाव में अपना वोट देने के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम पुरुषों के साथ साथ मुस्लिम महिलाएं भी पूरे जोश व खरोश के साथ पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं। धुलिया मनपा चुनाव में मुस्लिम महिला व पुरुष मतदाताओं की निर्णायक भूमिका रहती है।
