दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक व लोकगीतों के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक | New India Times

हाशिम अंसारी, लहरपुर/सीतापुर (यूपी), NIT:

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक व लोकगीतों के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक | New India Times

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक व लोकगीतों के माध्यम से लहरपुर तहसील व तंबौर बाजार में लोगों को जागरुक किया गया। आकाशवाणी व दूरदर्शन की कलाकार छाया पांडे की मधुर आवाज के माध्यम से यह बताने की कोशिश की गई कि दिव्यांगों के प्रति हमारी सोच सकारात्मक होनी चाहिए, उन्हें भी समाज में सम्मान के साथ जीने का पूर्ण अधिकार है।

कार्यक्रम में समाजसेवी मोहम्मद हसीन अंसारी ने बताया हमारी सरकार दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए गांव-गांव गली-गली और पूरे देश में व्यापक स्तर पर विश्व दिव्यांग दिवस का आयोजन किया गया और दिव्यांगों के लिए मतदान स्थल पर आने-जाने की विशेष व्यवस्था का प्रबंध किया गया है। जिसमें व्हीलचेयर और पोलिंग बूथों पर रैम्प बनाए जा रहे हैं और दिव्यांगों को मतदान का पूर्व अवसर मिल सके और वह मतदान कर सकें। दिव्यांगों के लिए शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थानों में शिक्षा के संपूर्ण अवसर प्रदान कराए जा रहे हैं। प्रयास संस्था के डायरेक्टर आनंद अग्निहोत्री जी ने बताया पल्स पोलियो जैसे गंभीर रोग पर सरकार ने अब पूर्ण नियंत्रण पा लिया है। उन्होंने बताया समाज में विकलांग और अपंग व्यक्तियों को दिव्यांग का नाम भी सरकार के द्वारा दिया गया है हम सबको मिलकर ये प्रण लेना चाहिए कि वह भी हमारे साथ जी सके और सुखमय जीवन का आनंद ले सकें । कार्यक्रम में नीतीश प्रकाश, रमेश बाजपाई, राजीव, शकील अहमद, नीरज यादव, मोहम्मद हसीब खान, सूरज वर्मा समेत सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।

By nit

One thought on “दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक व लोकगीतों के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version