बस की चपेट में आने से दो मासूम  बच्चों की मौत, पति-पत्नी समेत एक बच्चा घायल | New India Times

गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT; ​बस की चपेट में आने से दो मासूम  बच्चों की मौत, पति-पत्नी समेत एक बच्चा घायल | New India Timesमैनपुरी जिले में तेज रफ़्तार प्राइवेट बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी जिसमें दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई और तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। तीनों गंभीर घायलों को मैनपुरी के जिला अस्पताल भर्ती किया गया है। गुस्सए परिजनों ने शव को काफ़ी देर तक उठाने नहीं दिया फिर समझाने के बाद शव को पुलिस ने उठवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

मिली जानकारी के मुताबिक थाना दन्नाहार के मौज नोनेर के रहने वाला एक दंपत्ति अपने 3 बच्चों के साथ बाइक से गुजर रहे थे कि उसी समय प्राइवेट बस ने पीछे से मोटरसाइकिल को बुरी तरह रौंद दिया। बाइक बस में फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गई, जिससे दो वच्चों की मौके ही दर्दनाक मौत हो गई और महिला का हाथ भी कट कर वहीं गिर गया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया। गुस्सए लोग सड़क पर उतर आये और नारेबाजी करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पंहुच गई और हालात को काबू में किया। मृतक के परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version