लायंस क्लब गोला की मदद से किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग द्वारा हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

लायंस क्लब गोला की मदद से किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग द्वारा हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन | New India Times

उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ के सुषमा क्लीनिक लखीमपुर रोड पर लायंस क्लब गोला द्वारा आयोजित सातवां रक्तदान शिविर में 64 यूनिट रक्त दान स्वरूप एकत्र हुआ जिसमें 6 जोड़े पति पत्नी ने भी रक्तदान किया।
नगर के लखीमपुर मार्ग स्थित सुषमा क्लीनिक पर अतुल अग्रवाल के संयोजन में सातवां रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न हुआ जिसमें 7 महिलाओं समेत 57 पुरुषों ने रक्तदान किया जिसमें विकास जायसवाल और मधु पटवारी ने पहली बार रक्तदान किया।
किंग किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग के डॉ विजेंद्र सिंह तथा लैब टेक्नीशियन विजेंद्र कुमार एवं शानू समेत 10 व्यक्तियों की टीम ने रक्तदान प्रक्रिया में रक्तदान दाताओं का सहयोग किया।
इस अवसर पर लायंस क्लब अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, महामंत्री राहुल गुप्ता, कार्यक्रम चेयरमैन डॉ रवि शंकर वर्मा, संस्थापक सदस्य अनिल शारदा ,हरीश अरोड़ा, केशव अग्रवाल ,श्याम राजपूत ,विजय शंकर सक्सेना समेत सभी लायंस क्लब के सदस्य उपस्थित रहे और सहयोग करते रहे।

पति पत्नी समेत रक्तदान करने वाले नारजनी राठी व मुकेश राठी, मधु पटवारी व महेश पटवारी, भावना व प्रवीणआदि ने कहा कि बहुत डर लग रहा था लेकिन हिम्मत करके पहली बार रक्तदान किया है कि हमारे दान के रक्त से किसी की जान बचेगी और रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version