मध्य प्रदेश में रक्षक भी नहीं हैं सुरक्षित: देर रात बदमाशों ने गश्त कर रहे पुलिस जवानों पर हमला कर लूट लिया AK 47 राइफल व कारतूस | New India Times

अबरार अहमद खान, उज्जैन/भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश में रक्षक भी नहीं हैं सुरक्षित: देर रात बदमाशों ने गश्त कर रहे पुलिस जवानों पर हमला कर लूट लिया AK 47 राइफल व कारतूस | New India Times

मध्य प्रदेश के उज्जैन में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि आम जनता किया पुलिस के जवानों पर भी हमला करने से भी नहीं हिचक रहे हैं। बताया जा रहा है कि गश्त कर रहे जवानों पर लगभग एक दर्जन बदमाशों ने हमला कर AK 47 राइफल एवं 20 जिंदा कारतूस लूट कर फरार हो गये।

मिली जानकरी के अनुसार सउनि कमलेश शर्मा एवं प्रआर राकेश कुशवाहा क्षेत्र में वायर चोरी होने वाली घटनों को रोकथाम हेतु रात्रि गश्त कर रहे थे तभी बड़नगर सुंदराबाद रेलवे ट्रैक पर रात्रि 1:00 बजे के लगभग कुछ व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए दिखाई दिए जो पुलिस को देखते ही भागने लगे, लेकिन उन में से एक को पकड़ कर पुलिस द्वारा पूछ ताछ की गई तो उसने अपना नाम भगवान सिंह निवासी टोकरा उम्र 35 वर्ष बताई। पुलिस अभी पूछताछ कर ही रही थी कि करीब एक दर्जन बदमाश यहां आ धमके और मारपीट करने लगे। बदमाशों ने राकेश कुशवाहा से AK 47 राइफल और 20 जिंदा कारतूस लूट कर बड़नगर रुणीजा रोड की ओर फरार हो गये। घटना की जानकारी सहायक उपनिरीक्षक कमलेश शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ हेतु नाकाबंदी भी की लेकिन पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version