पुरानी रंजिश में युवक को ज़िंदा किया आग के हवाले, युवक की हालत गंभीर | New India Times

इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ दमोह (मप्र), NIT:

पुरानी रंजिश में युवक को ज़िंदा किया आग के हवाले, युवक की हालत गंभीर | New India Times

मध्यप्रदेश के के दमोह जिला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक को सरेआम केरोसीन डालकर आग के हवाले कर दिया गया जिसमें युवक बुरी तरह झुलस गया है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए हैं।

पुरानी रंजिश में युवक को ज़िंदा किया आग के हवाले, युवक की हालत गंभीर | New India Times

मिली जानकारी के अनुसार जिले के पथरिया थाने के बिलानी गावं में रात के वक़्त गावं के सुरेंद्र अहीरवाल नाम के युवक को पकड़कर तीन लोगों ने सड़क पर केरोसीन डाला और आग लगा दी। पीड़ित सुरेंद्र के मुताबिक़ उसका अपने पड़ौसियों के साथ पुराना विवाद चल रहा है जिस वजह से रंजिश है। रात करीब साढ़े आठ बजे सुरेंद्र अपने घर से निकला तो तीन पड़ौसियों ने उसे पकड़ा और पहले से केरोसीन लिए आरोपियों ने उस पर तेल डाला और आग के हवाले कर दिया। सुरेंद्र की चीखें सुनकर उसके परिवार के लोग घर से बहार निकले लेकिन जब तक सुरेंद्र बुरी तरह से जल चुका था। गंभीर हालत में पीड़ित युवक को दमोह के जिला अस्पताल लाया गया जहाँ से उसे बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। पीड़ित ने पुलिस को बयान देते हुए तीन आरोपियों के नाम बताये हैं और पुलिस ने तीनो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद से इलाके में दहशत फ़ैल गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version