फिल्मी स्टाइल में हुई बैंक डकैती, बैंक मैनेजर को बंधक बना कर हथियारों की नोक पर दिनदहाड़े हुई लाखों की डकैती | New India Times

दयाशंकर पांडेय, ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़ (यूपी), NIT:

फिल्मी स्टाइल में हुई बैंक डकैती, बैंक मैनेजर को बंधक बना कर हथियारों की नोक पर दिनदहाड़े हुई लाखों की डकैती | New India Times

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला में हथियारबंद बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े बैंक मैनेजर को बंधक बनाकर लाखों रुपये की लूटमार की और मैनेजर को असलहे के बट्टे से मार कर घायल कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार हथियार बंद लगभग आधा दर्जन बदमाशो ने मान्धाता कोतवाली क्षेत्र के सहेरुआ स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में दिनदहाड़े डकैती डाली और लाखों रुपये का कैश लूट कर बेख़ौफ़ बदमाश फरार हो गए। लूटी गई रकम 8 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना को अंजाम देकर बदमाश बडी़ आसानी के मौके से फरार हो गए। बैंक के अंदर बदमाशों ने फायरिंग भी की और साथ ही बैंक कर्मी को जमकर पीटा भी। इस डकैती की वारदात से पूरे इलाके में जबरदस्त दहशत फैल गई है। तीन माह पहले भी बदमाशों ने प्रतापगढ़ में ही बैंक को लूटा था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version