संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ ग्वालियर (मप्र), NIT:

विगत 7 नवंबर की सुबह गुड़ा गुड़ी के नाके पर रहने वाले सतीश गौड़ के 6 माह के पुत्र ने आकस्मिक दम तोड़ दिया था जिसके बाद बच्चे के परिजनों ने बच्चे का शव गुड़ा गुड़ी के नाके स्थित श्मशान घाट में 7 तारीख को दफना दिया था। जब बच्चे के परिजन 8 तारीख की सुबह बच्चे की कब्र पर दूध रखने पहुंचे तो वहां से शव गायब था जिसकी शिकायत उन्होंने वहां मौजूद चौकीदार से की और उसके बाद कंपू थाने पहुंचे, कंपू थाना पुलिस ने भी मीडिया में खबर आने के बाद 10 तारीख को एफआईआर दर्ज की लेकिन अभी तक पुलिस ने परिजनों से संपर्क नहीं किया है जबकि पीड़ित परिजन एसपी महोदय को आवेदन भी दे चुके हैं। परिजनों की मांग है कि बच्चे के शव के मामले में गंभीरता से पुलिस जांच करें क्योंकि इससे पहले भी शमसान से बच्चों के शव गायब होने की घटना हो चुकी है।
