हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ सीतापुर (यूपी), NIT:

हरगांव में कार्तिक पूर्णिमा मेले के अवसर पर वृन्दावन के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जा रही राम लीला व रासलीला का समापन बडी मनोरम बृज की लठ मार होली व फूलों की होली के साथ साथ हुआ।
इस समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी राकेश सिंह व अपनी लेखनी के धनी जिला सीतापुर से पायनियर के ब्यूरो प्रमुख पंकज सिंह गौर, पवन मिश्र पत्रकार लखनऊ उपस्थित रहे।
सर्व प्रथम मंचासीन भाजपा नेता विजय मिश्र ने अपने सम्बोधन में विशाल कार्तिक पूर्णिमा मेला के आयोजकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कार्तिक पूर्णिमा मेला के विषय में चर्चा की एवं आये अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
समाजसेवी चन्द्र शेखर मिश्र ने भारत माता के जयकारों के साथ इस में आये मुख्य अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त कर मेला हेतु भूमि नि:शुल्क उपलब्ध कराते रहने हेतु अपनी बचन बद्धता दोहरायी वहीं मेले में सहयोग प्रदान करते रहने का आश्वासन दिया।
मुख्य अतिथि के रूप में आए पूर्व एमएलसी राकेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि नगर पंचायत के विकास हेतु नगर पंचायत का बोर्ड जो भी प्रस्ताव पारित करेगा धन उपलब्ध कराने की मांग करेगा शासन से प्रयास कर सभी प्रस्ताव पास कराने की कोशिश करने के साथ-साथ धन उपलब्ध कराने की भरपूर कोशिश करूंगा नगर के विकास में प्रयास करूंगा कि किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न होने पाए उन्होंने मेले में मौजूद समस्त जनता का आभार व्यक्त करते हुए मेला कमेटी के समस्त सदस्यों व समस्त पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया । पायनियर के ब्यूरो प्रमुख पंकज सिंह गौर ने अपने संबोधन में मेला की सफलता हेतु आयोजकों को धन्यवाद दिया एवं मेला उत्तरोत्तर प्रगति की ओर बढ़ता रहे ऐसी कामना की पवन मिश्रा ने अपने सम्बोधन में समस्त पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया।
इसी कड़ी में नगर पंचायत हरगांव के अध्यक्ष गफ्फार खां ने मंच पर मंचासीन समस्त बंधुओं का आभार व्यक्त करते कहा कि मैं हजारों की संख्या में मौजूद जनता जनार्दन का हृदय से आभारी हूं जिन्होंने निरन्तर अपनी उपस्थिति का योगदान देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महती भूमिका निभाई । अध्यक्ष नगर पंचायत हरगांव ने अपने संबोधन में आगे कहा कि यदि इसी प्रकार से आपका सहयोग व प्यार मिलता रहा , तो मैं इस मेले को और भव्य बनाने की जी तोड़ कोशिश करूंगा और अगले वर्ष कार्तिक पूर्णिमा मेला ऐतिहासिक रूप में पूर्ण भव्यता के साथ मनाया जाएगा।
इस मौके पर मंच का संचालन कर रहे सभासद प्रतिनिधि सुभाष जोशी जी ने अपने सम्बोधन में आए हुए अतिथियों व समस्त बड़े बुजुर्गों का सम्मान करते हुए उपस्थित जनता के प्रति हृदय से धन्यवाद देकर उनका आव्हान करते हुये कहा कि इतना विशालकाय मेला व्यक्ति विशेष के बस की बात नहीं है यदि आप लोगों का सहयोग व प्यार इसी तरह से निरंतर मिलता रहा तो अध्यक्ष नगर पंचायत का सहयोग लेकर अगले वर्ष कार्तिक पूर्णिमा मेले पर हरगांव नगर को दुल्हन की तरह सजाने का काम करूंगा और मेले का स्वरूप इतना भव्य होगा जिसका हरगांव के इतिहास में दर्ज हो जायेगा और पूरे उत्तर प्रदेश में हरगांव कार्तिक पूर्णिमा मेला अपना नाम रोशन करेगा। इसका उपस्थित जन समुदाय ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से मेले के आयोजन के बारे में हाथ उठाकर पूछा कि मेला कैसा है तो सभी ने हाथ उठाकर मेले की प्रशंसा की।
अंत मे नगर पंचायत हरगांव के अध्यक्ष गफ़्फ़ार खां ने मेला को आने वाले समय मे और अधिक शोभायमान करने की हर संभव कोशिश करने की बात कहते हुये ऐसी कोशिश करने की बात कही जिससे यह लगने लगे कि यह नगर राजा विराट का नगर है। आने वाले समय मे तीर्थ को और अधिक सुंदर बनाने के लिए नगर पंचायत से डेढ करोड़ रुपए का प्रस्ताव कर डेढ करोड़ रुपए का बजट सरकार के पास स्वीकृति हेतु भेजा गया है । जिससे आने वाले समय मे हरगांव को और अधिक सुंदर बनाया जा सके। बजट पास होते ही तीर्थ के सुंदरीकरण के साथ साथ नगर के सुंदरीकरण का कार्य प्रारंभ करा दिया जायेगा।
रासलीला में मौजूद श्रद्धालुओं ने ब्रज की मशहूर लट्ठमार होली व फूलों की होली का भरपूर आनंद लिया ।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अरविंद सिंह वरिष्ठ लिपिक जय प्रकाश अवस्थी सभासद नरेश कनौजिया, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद हामिद, दानिश नकवी, मुकेश राय. अशोक मिश्र, सभासद प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि संजीत गुप्ता, जगन्नाथ प्रसाद, के साथ-साथ समस्त सभासद व पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रेम सुंदर, अवस्थी भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री उदित बाजपेई, भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र शुक्ला, भाजपा नेता पंकज शुक्ला भाई जी, भाजपा नेता राकेश अवस्थी, भाजपा मंडल महामंत्री संजय दीक्षित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री आकाश अवस्थी, युवा समाज सेवी शांतनु मिश्र, सुनील मिश्र बब्बू, योगेंद्र मिश्र जुग्गी,भाजपा पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष संजय गुप्ता, समाजसेवी लव कुश शुक्ला, व इस रासलीला की संयोजिका किरन शुक्ला, वंदना सिंह सेंगर, मौजूद रहीं। वहीं कार्यक्रम में सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय अपने पुलिस बल के साथ पूर्ण मुस्तैदी के साथ कार्यक्रम में मौजूद रहे।
