हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ सीतापुर (यूपी), NIT:

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है, हमें अपने शरीर की पूरी देखभाल करनी चाहिए क्योंकि जब हमारा शरीर स्वस्थ होगा तभी हम अपनी दिनचर्या सही ढंग से बिता सकेंगे, यह उच्च विचार बसपा विधान सभा प्रभारी लहरपुर मोहम्मद जुबेर ने दंगल में पहलवानों का उत्साह वर्धन करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने बताया यह परंपरा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लहरपुर मोहम्मद हसीन खान के द्वारा डाली गई है जिससे क्षेत्र के युवाओं में एक नया जोश और उमंग रहता है लोग सालो-साल इस दंगल का इंतजार करते हैं।
इस दंगल में करीब 12 कुस्तियाँ हुईं जिसमें मुन्ना पहलवान कलयर शरीफ ने गुड्डू पहलवान कानपुर को पराजित किया, इमरान पहलवान बिसुलपुर ने सोनू पहलवान बरेली को पराजित किया, इमरान पहलवान कानपुर ने बब्लू पहलवान बाराबंकी से बराबर रही, सरनाम सिंह पहलवान इटावा ने मोनू पहलवान फैजाबाद को पराजित किया, बोरा पहलवान ने हरेंद्र पहलवान कानपुर से बराबर रही, जावेद पहलवान दिल्ली ने कालिया पहलवान बाराबंकी को पराजित किया।
कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हसीन खान, वरिष्ठ पत्रकार रेहान अहमद, समाजसेवी मोहम्मद हसीन अंसारी , मुनेश्वर दयाल गौतम लहरपुर विधानसभा अध्यक्ष, हसन खान, अकबर पहलवान मेरठ, मुन्ना कुरैशी, एराज पहलवान नबीनगर, मोहम्मद अहमद भीरा, मोहम्मद सलीम अंसारी, शकील अहमद , मोहम्मद हसीब खान, सूरज वर्मा, नीरज यादव समेत सैकड़ों गणमान्य लोगों के अलावा हजारों की संख्या में दर्शकों ने दंगल में कुश्ती का आनंद लिया।
