बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव शहर के शंकर शाह विक्रमशिला महाविद्यालय का स्थापना दिवस बहुत ही धूम -धाम से मनाया गया | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ पटना (बिहार), NIT:

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव शहर के शंकर शाह विक्रमशिला महाविद्यालय का स्थापना दिवस बहुत ही धूम -धाम से मनाया गया | New India Times

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव शहर के शंकर शाह विक्रमशिला महाविद्यालय का स्थापना दिवस बहुत ही धूम -धाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ० जयंत कुमार सिंह ने किया जबकि मंच संचालन डॉ० पवन कुमार सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के तौर पर एनटीपीसी के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) के श्री धर थे जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर एनटीपीसी के एजीएम एचआर शिव कुमार और डीजीएम एचआर अजीत कुमार मंच का शोभा बढ़ा रहे थे।

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव शहर के शंकर शाह विक्रमशिला महाविद्यालय का स्थापना दिवस बहुत ही धूम -धाम से मनाया गया | New India Times

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीजीएम के श्री धर , विशिष्ट अतिथि शिव कुमार और अजीत कुमार एवं कहलगांव के पुलिस इस्पेक्टर सह थाना प्रभारी को शॉल देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कॉलेज की छात्रा मुस्कान के द्वारा गाया गया गीत “लागा चुनरी में दाग” और अन्य गीत ने लोगों का मन मोह लिया। वहीं कॉलेज के छात्रों द्वारा गणेश वंदना पर सामूहिक नृत्य को लोग एकटक देखने पर विवश हो गये।

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव शहर के शंकर शाह विक्रमशिला महाविद्यालय का स्थापना दिवस बहुत ही धूम -धाम से मनाया गया | New India Times

छात्रा शिखा शबनम ने अपनी बातों को अंग्रेजी में संबोधन किया। शिक्षक संघ की ओर से उमेश कुमार, छात्र संघ की ओर से हेमंत कुमार और शिक्षेकतर कर्मचारी संघ की ओर से जय प्रकाश सिंह ने अपनी बातों को रखा।

श्री सिंह ने कॉलेज की समस्याओं को गिनती गिनाया वहीं एनटीपीसी द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर विभिन्न खेलों में अच्छा प्रदर्शन के लिए छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
जिनमें श्वेता कुमारी, पूजा कुमारी, काजल कुमारी सोनम, खुशबू , सुकृति कुमारी, पिंकी कुमारी, मनीषा कुमारी, सरोज यादव, पवन कुमार, नीरज कुमार, रोहित कुमार सहित कई छात्र- छात्रा थें।

विशेष अतिथि के तौर पर एनटीपीसी के एजीएम एचआर सी कुमार ने छात्र-छात्राओं को कहा कि खेलों को रियल्टी में बदले । उन्होंने सजेशन दिया छात्र-छात्राओं को कि, सीनियर से भी सलाह लेते रहे

एनटीपीसी के अजीत कुमार ने कहा कि शिक्षक की कमी के बावजूद यहां के छात्र -छात्रा नाम रोशन कर रहे हैं यह एक बड़ी बात है।

एनटीपीसी के मुख्य महाप्रबंधक के श्री धर ने अपने संबोधन में कहा कि, यहां के कॉलेज में सुविधाओं की कमी है और यह महाविद्यालय पर्वत पर है बावजूद , यह कॉलेज इतना नाम कमा रहा है।

उन्होंने यहां की शिक्षा को देखते हुए कहा कि यह और भी बड़ा महाविद्यालय बनेगा। और लोग यहां पर पढ़ने आएंगे।

उन्होंने आश्वासन दिया कि, सीएसआर के तहत जो भी सहयोग हो पाएगा वह कॉलेज को मिलता रहेगा ।

मुख्य महाप्रबंधक ने कॉलेज के उज्जवल भविष्य की कामना की।

स्थापना दिवस कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्रा एनसीसी के लोग मौजूद

स्थापना दिवस कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्रा एनसीसी के लोग मौजूद थे। स्थापना दिवस समारोह के बाद पूर्ववर्ती छात्रसंघ की अर्द्धवार्षिक बैठक आयोजित की गई।

यह कार्यक्रम पवन कुमार चौधरी के संयोजकत्व में हुई। जिसमें कॉलेज के विकास पर चर्चा हुई। दो दर्जन पूर्ववर्ती छात्र उपस्थित हुए। संचालन नोडल अधिकारी डॉ पवन कुमार सिंह ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version