कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा 11 दिसम्बर को सामने आयेगा: राशिदा मुस्तफा | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा 11 दिसम्बर को सामने आयेगा: राशिदा मुस्तफा | New India Times

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जी तोड़ मेहनत की है, इसके अलावा प्रदेश में राहुल गांधी की टीम भी अलग से यहां आई हुई थी जिनकी कड़ी मेहनत का नतीजा 11 दिसम्बर को मतदान पेटियों से कांग्रेस की विजय के रूप में सामने आएगा।

मप्र की राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जो ख़बरें मिल रही हैं वह कांग्रेस पार्टी के लिए उत्साहवर्धक होने के साथ जीत की सूचनाएं भी दे रही हैं। इसके लिए पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा भेजी गई टीम ने मध्यप्रदेश की अलीराजपुर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश पटेल के प्रचार के लिए टीम के सदस्य एवं अलीराजपुर विधानसभा की ऑब्जर्वर जम्मू कश्मीर के युवा नेता आमिर रसूल द्वारा अलीराजपुर विधानसभा में घर घर जाकर कांग्रेस पार्टी एवं कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश पटेल का प्रचार किया एवं विधानसभा की समस्या जानकर एक एप्स के माध्यम से दिल्ली भेजने का काम किया आमिर रसूल द्वारा अलीराजपुर विधानसभा में टीम का गठन भी किया गया जिसने अलीराजपुर के युवा नेता मध्यप्रदेश असंगठित कामगार कांग्रेस प्रदेश सचिव जहिर मुगल उसान सरपंच कालु सरपंच किशन सरपंच भल्ला डावर फिरोज पठान विक्रम मौर्य सुरेश भंवर विकास डावर जफर मकरानी सुरेन्द्र सिंह चौहान आदि को साथ लेकर अलीराजपुर विधानसभा का भ्रमण किया अलीराजपुर प्रत्याशी को विजय बनाने के लिए गांव-गांव घर-घर बूथ बूथ स्तर पर जाकर पूरी टीम के साथ काम किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version