संविधान वीक पर ग्वालियर में गोपाल किरण समाजसेवी संस्था द्वारा विभिन्न स्थानों पर किया गया चित्रकला एवं स्लोगन का आयोजन | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ ग्वालियर (मप्र), NIT:

संविधान वीक पर ग्वालियर में गोपाल किरण समाजसेवी संस्था द्वारा विभिन्न स्थानों पर किया गया चित्रकला एवं स्लोगन का आयोजन | New India Times

ग्वालियर में गोपाल किरण समाजसेवी संस्था द्वारा वीक फ़ॉर कांस्टीट्यूशन का आयोजन किया गया जिसका समापन आज सुजाता बुद्ध विहार में दोपहर 1 बजे किया गया और सभी शामिल प्रतियोगी बच्चों को प्रोहत्सान के तौर पर स्टेशनरी और विजेताओं को ईनाम दिया गया।

संविधान दिवस के समापन के मुख्य अतिथि डॉ. प्रवीण गौतम एसोसिएट प्रोफेसर गजराजा मेडिकल कॉलेज ग्वालियर, अध्यक्षता आर. ए. मित्तल (से.न.सहायक आयुक्त म.प्रदेश शासन), बी एल. सुमन, एस.आई. मान सिंह पडोरिया तमन्ना खान,आदि विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। यह कार्यक्रम ग्वालियर में पहली बार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए आयोजक संस्था गोपाल किरण समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह निमराजे व सचिव जहांआरा द्वारा किया गया।

संविधान वीक पर ग्वालियर में गोपाल किरण समाजसेवी संस्था द्वारा विभिन्न स्थानों पर किया गया चित्रकला एवं स्लोगन का आयोजन | New India Timesआशा गौतम, सुनीता पवैया जी ने आये हुए सभी अथितियों का स्वागत करने के उपरांत अतिथियों के द्वारा कार्यक्रम स्थल में स्थापित डॉ. बी. आर. अम्बेडकर के प्रतिमा पर माला अर्पन किया एवं भगवान बुध्द को नमन किया। इसके बाद शिवम बौद्ध ने बुध्द वंदना कराई। बच्चों ने गीत, कविता, कहानी की प्रस्तुति दी। अतिथियों द्वारा शिक्षा ग्रहण करने पर जोर दिया गया और प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। कार्यक्रम में बाल पंचायत का गठन किया गया जिसका अध्यक्ष शुभम बौद्ध को चुना गया और साथ ही अन्य पदाधिकारी भी चुने गए। यह बाल पंचायत प्रत्येक रविवार को होगी। आभार प्रदर्शन जहाँआरा के द्वारा किया गया।

संविधान वीक पर ग्वालियर में गोपाल किरण समाजसेवी संस्था द्वारा विभिन्न स्थानों पर किया गया चित्रकला एवं स्लोगन का आयोजन | New India Times

आयोजन के अंत में श्रीप्रकाश निमराजे ने सभी को आयोजन की सफलता में सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया। प्रतिभागियों ने संविधान के सम्मान में सम्मिलित होकर संविधान का स्वयं का एवं ग्वालियर का मान बढ़ाया। इस कार्यक्रम में मोहल्ले के लोग भी उपस्थित हुए एवं गरीब बच्चों को निःशुल्क स्टेशनरिय किट 100 से अधिक बच्चों को दिया गया साथ ही पेंटिंग एवं नारे प्रतियोगता में शामिल हुए। बच्चों को चयन समिति द्वारा चयन कर उन्हें इनाम दिया गया। यह इनाम सांस वेल्फेयर फाउंडेशन एवं गोपाल किरण समाज सेवी संस्था के द्वारा दिया गया । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संविधान के प्रति जागरूकता लाना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version