ईवीएम मशीनों की कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रही है निगरानी | New India Times

मोहम्मद जाकिर, मैनपुरी ( यूपी ), NIT; ​ईवीएम मशीनों की कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रही है निगरानी | New India Timesमैनपुरी 27 फरवरी 17- स्ट्रांग रूम में रखी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की निगरानी कड़ी सुरक्षा में की जा रही है। जिले के वरिष्ठ अधिकारीै प्रतिदिन मण्डी पहुंचकर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहेै हैं। ईवीएम की सुरक्षा के  चाक- चैबन्द इंतजाम किये गये हैं। निषिद्ध क्षेत्र में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश की इजाजत नहीं है। पुलिस, सीआईएसएफ  के जवान 24 घण्टे मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों को अंजाम दे रहे हैं। परिसर में आने जाने वाले प्रत्येक अधिकारी, ड्यूटी में लगे कर्मियों, सुरक्षा में लगे जवानों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से भी की जा रही है।

आज जिलाधिकारी चन्द्रपाल सिंह ने पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सक्सेना के साथ  कृषि उत्पादन मण्डी समिति पहुचकर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आदेशित किया कि वह पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कार्य को अंजाम दें। किसी भी हालत में कोई अनधिकृत व्यक्ति वर्जित क्षेत्र में प्रवेश न कर सके।  इनर, आउटर कार्डन में तैनात पुलिस कर्मी मजबूत घेराबंदी करें। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाये।
 रिटर्निंग अधिकारी विधान सभा भौगांव, किशनी ने भी अपनी-अपनी विधान सभा  के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा मौके पर जाकर लिया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी भौगांव, किशनी संदीप कुमार, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version