पूर्व सरपंच सुलेमान शेख के घर शोक व्यक्त करने पहुंचे सांसद कांतिलाल भूरिया | New India Times

रहीम हिंदुस्तानी, झाबुआ (मप्र), NIT:

पूर्व सरपंच सुलेमान शेख के घर शोक व्यक्त करने पहुंचे सांसद कांतिलाल भूरिया | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर में पिछले दिनों मेघनगर के पूर्व सरपंच सुलेमान शेख की पत्नी का इंतकाल हो गया था, वह उसके कुछ दिन पूर्व नगर के समाजसेवी संजय गुप्ता का भी देहांत हो गया था, चुनाव के चलते व्यस्त रहने पर सांसद कांतिलाल भूरिया निधन होने के समय पर नहीं पहुंच पाए थे तो कल 30 नवंबर शुक्रवार को रतलाम झाबुआ अलीराजपुर सांसदी क्षेत्र के सांसद श्री कांतिलाल भूरिया सहित सैकड़ों कांग्रेसी मेघनगर के पूर्व सरपंच सुलेमान शेख के निवासी स्थल पर पहुंचे। सांसद के साथ काग्रेस के पूर्व विधायक श्री विरसीग भुरिया, अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अली मुद्दीन सैयद, मेघनगर ब्लॉक अध्यक्ष यामीन शेख, अली असगर बोहरा, अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सोहेल शैरानी, सरपंच प्रताप ताहेड़ पार्षद आनंदीलाल पडियार, राधेश्याम सोलंकी, जोगी वसुनिया, कालू बसौड, कलसिंह भूरिया, राकेश गामड़, गंगा वसुनिया, वरिष्ठ नेता युसूफ नन्ने खॉ मांगीलाल पंचाल आदी काग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए साथ ही सांसद कांतिलाल भूरिया ने कहा कि परिवारजन को जब भी जरुरत रहेगी मैं हाजिर रहूंगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version