मेहलक़ा अंसारी, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश उर्दू एकेडमी भोपाल की सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायरा श्रीमती नुसरत मेहदी ने बताया कि एकेडमी के तत्वावधान में तलाश-ए-जौहर (नए रचनाकारों की तलाश) नामक कार्यक्रम का आयोजन 2 दिसम्बर 2018, रविवार को प्रातः 11 बजे राज्य म्यूज़ियम भोपाल में किया गया है, जिसमें भोपाल संभाग के पंजीकृत नए शायर ओपन माईक के माध्यम से अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे। इसी के साथ शाम 7 बजे नआतिया मुशायरा भी रखा गया है, जिसमें शायरों को संभागवार आमंत्रित किया गया है।
उन्होंने बताया कि जबलपुर संभाग से तारिक़ निज़ामी, शहडोल संभाग से क़ासिम इलाहाबादी, रीवा संभाग से रफीक़ रीवानी, भोपाल संभाग से डाॅक्टर ओरिना अदा (भोपाल), सबीहा सदफ़ (रायसेन), शफ़ीक़ नैयरी (भोपाल), शरीफ अंसारी (भोपाल), अज़ीज़ रौशन (भोपाल), सुलैमान मजाज़ कोराई और फ़रमान ज़ियाई (सिरोंज, ) ग्वालियर संभाग से विजय कलीम और सुश्री राना ज़ेबा, सागर संभाग से ताबिश नैयर दमोही और मौलाना हारून अना क़ासमी छतरपुर, इंदौर संभाग से इस्हाक़ नूर (इंदौर) नूह आलम (इंदौर), अफ़ज़ाल दानिश (बुरहानपुर), शब्बीर शादाब (धार), उज्जैन संभाग से अफ़रोज़ सहर, नर्मदापुरम संभाग से फ़हीम दानिश और चंबल संभाग से मौलाना रफ़ीक़ श्योपुर को अतिथि शायर के रूप में आमंत्रित किया गया है। श्रीमती नुसरत मेहदी ने भोपाल और आसपास के श्रोताओं से अपील की है कि उक्त दोनों आयोजनों में शरीक हो कर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।
