डंडा टेक डिग्री कॉलेज में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन | New India Times

हाशिम अंसारी, लहरपुर/सीतापुर (यूपी), NIT:

डंडा टेक डिग्री कॉलेज में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन | New India Times

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद व जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रशिक्षण संस्थान खैराबाद सीतापुर के निर्देशानुसार 26 नवंबर 2018 से 28 नवंबर 2018 तक डंडा टेक डिग्री कॉलेज रंगवा लहरपुर के तत्वाधान में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डंडा टेक डिग्री कॉलेज के प्रबंधक शाह फैसल शोएब के द्वारा फीता काटकर किया गया। महाविद्यालय प्रबंधक शाह फैसल ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि खेल व्यक्ति को अनुशासित करते हैं खेलों से सहयोग की भावना पनपती है तथा प्रतिस्पर्धा के इस युग में चुनौतियों से मुकाबला करने की शक्ति प्राप्त होती है उन्होंने खेलों को जीवन में सम्मिलित करने का सुझाव दिया। प्रतियोगिता काल में कबड्डी, खो खो, बैडमिंटन, चक्का, फेंक, दौड़ आदि खेलों का आयोजन किया गया।

डंडा टेक डिग्री कॉलेज में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन | New India Times

कबड्डी खेल प्रतियोगिता में टीम ए के प्रतिभागी राजेश कश्यप, उत्तम कुमार, अनुराग वर्मा, आमिर, आयुष, प्रशांत राज, प्रांजुल ने अच्छा प्रदर्शन कर अपना स्थान सुनिश्चित किया । अन्य खेल प्रतियोगिताओं के प्रतिभागी सरिता वर्मा, आकांक्षा शुक्ला, सृष्टि सिंह, प्रज्ञा गुप्ता, निधि शुक्ला, सारिका मिश्रा ने लंबी कूद, चक्का फेंक, दौड़, बैडमिंटन में प्रथम स्थान पर रहे।
इस अवसर पर प्राचार्य राहुल श्रीवास्तव एवं प्रवक्तागण पुनीत अवस्थी, संजीत मिश्रा, विजय कुमार ,उन्हें मेश कुमार, लक्ष्मण सिंह, अशोक कुमार, उर्मिला देवी आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version