विक्रमशिला मीडिया द्वारा विक्रमशिला के विकास के लिए गणपत सिंह इंटर स्तरीय विद्यालय में चलाया गया जागरूकता अभियान | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

विक्रमशिला मीडिया द्वारा विक्रमशिला के विकास के लिए गणपत सिंह इंटर स्तरीय विद्यालय में चलाया गया जागरूकता अभियान | New India Times

भागलपुर जिला के कहलगांव शहर के गणपत सिंह इंटर स्तरीय विद्यालय में प्राचीन विक्रमशिला विश्वविद्यालय के विकास के लिए विक्रमशिला मीडिया द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।

भागलपुर के जिलाधिकारी की प्रेरणा से विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच अतिप्राचीन विक्रमशिला विश्वविद्यालय के गौरवशाली इतिहास से रूबरू कराया गया।

विक्रमशिला मीडिया द्वारा विक्रमशिला के विकास के लिए गणपत सिंह इंटर स्तरीय विद्यालय में चलाया गया जागरूकता अभियान | New India Times

सर्वप्रथम कहलगांव एसडीओ सुजय कुमार सिंह, स्पेक्टर इंचार्ज वेदनाथ पाठक, एनटीपीसी के डीजीएम एचआर शशी शेखर, एसएसवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ० जयंत कुमार सिंह, प्राध्यापक पवन कुमार सिंह, एनटीपीसी पीआरओ सौरभ कुमार, विक्रमशिला मीडिया ग्रुप के एडमिन पत्रकार पवन कुमार चौधरी सहित कई लोगों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और विक्रमशिला के विषय में अपने- अपने विचार रखें एवं छात्र-छात्राओं को विक्रमशिला के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी।

स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गान गाया गया। वहीं स्कूल के प्राचार्य संजय भगत ने लोगों का स्वागत किया।

जागरूकता अभियान में ग्रुप के एसडीओ सुजय कुमार सिंह, डीजीएम एचआर शशिशेखर, एस एस वी कॉलेज के प्राचार्य डॉ जयंत सिंह, प्रो0 पवन सिंह, पवन कुमार चौधरी ,पीआरओ सौरभ कुमार,कुमार आशुतोष, राजू राज, विरेन्द्र मिश्रा, चंदन निराला, अजय आजाद, अजंत कुमार सहित ग्रुप के कई लोग मौजूद थे साथ ही इस अवसर पर सैकड़ों स्कूल के छात्र-छात्राएं मौजूद थें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version